MS Dhoni: धोनी ने शुरू की IPL 2023 की तैयारियां, नए लुक ने प्रैक्टिस करते आए नजर

0
391
MS dhoni Viral Video

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान वह शातिर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2023 के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। दरअसल, धोनी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो एक नए लुक में नेट पर प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि धोनी आईपीएल 2023 (IPL 2023) के मद्देनजर अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है और फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। मालूम हो कि धोनी इस साल अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेलते नजर आ सकते हैं।

भारत के लिए धोनी का सफर रहा है कामयाब

गुरुवार को धोनी का नया लुक भी सामने आया जिसमें वह पहली बार अलग अंदाज में दिखे। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने आखिरी सीजन में टीम को चैंपियन बनाकर खेल को अलविदा कहना चाहेंगे। धोनी किसी भी तारीफ के मोहताज नहीं हैं। वो ऐसे खिलाड़ी तथा भारत के कप्तान रहे हैं जिन्होंने भारत को अहम मुकाबले में जीत दिलाया है।

आईसीसी ट्रॉफी आखिरी बार उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया ने जीती है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धोनी नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस करते दिखे हैं। गौतरलब है कि माही आगे बढ़कर शॉट लगाते कैमरे में कैद हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए यह काफी बढ़ी खुशखबरी है।

इन 5 घटनाओं की वजह से लगे है - MS धोनी के क्रिकेट कैरियर पर दाग

आगामी सीजन के लिए एमएस धोनी तैयार

महेंद्र सिंह धोनी, एक ऐसा खिलाड़ी जिनसे ना सिर्फ अपनी बल्लेबाजी बल्कि विकेटकीपिंग स्किल्स और शातिर कप्तानी से भी क्रिकेट फैंस का दिल जीता। सभी फैंस को आईपीएल का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इस टूर्नामेंट में एक बार फिर स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ MS Dhoni जलवे बिखरते नज़र आए। आईपीएल के आगामी सीजन के लिए एमएस धोनी ने कसर कस ली है और वह नेट्स में तैयारियां करते भी नज़र आए हैं।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का पिछला आईपीएल सीजन बेहद खराब रहा था। आईपीएल 2022 में CSK ने कुल 14 मुकाबले खेले थे जिनमें से वह सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी थी। टूर्नामेंट से पहले रविंद्र जडेजा को कप्तान के तौर पर नियुक्त किया गया था, लेकिन जडेजा ने टूर्नामेंट के बीच में कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद एक बार फिर धोनी कप्तान के तौर पर नज़र आए थे।