कानपुर: 28 दिनों तक घर में फंदे से लटका रहा युवक का शव, पत्नी से विवाद के बाद की थी आत्महत्या

0
359
crime news kanpur
crime

उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक शख्स ने पत्नी से विवाद करने के बाद फांसी पर लटक गया। पत्नी 28 दिनों के बाद जब घर पहुंची तो उसके आश्चर्य की कोई सीमा नहीं रही। मृतक पति का शव तब तक आधा कंकाल बन चुका था। गौरतलब ये है कि शव 28 दिनों तक फंदे पर लटका हुआ था, जो कंकाल में तब्दील हो चुका था। पुलिस के मुताबिक, घर के आबादी से दूर स्थित होने के कारण और ताला लगे रहने की वजह से लोगों को इसकी भनक नहीं लगी।

 

ये हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र के गिलवट अमीनाबाद गांव का है। यहां सुदामा शर्मा ने अपनी पत्नी से विवाद करने  के बाद आत्महत्या कर ली। दरअसल, मृतक सुदामा शर्मा अपनी पत्नी कीर्ति शर्मा और दो बच्चों के साथ रहता था। बंटवारे के बाद उसने गांव से थोड़ी दूर पर अपना घर बनवाया था। पत्नी ने बताया कि 18 दिसंबर को विवाद के बाद वह बच्चों को लेकर अपनी ननद के घर उत्तरीपुरा चली गई थी।

 

 

पत्नी ने बताया कि 21 दिसंबर तक उसकी मोबाइल पर पति से बात होती रही। लेकिन उसके बाद से बात नहीं हो पा रही थी। वह बुधवार को जब घर लौटी तो उसने घर में ताला लगा देखा। घर खोलने के बाद कीर्ति ने देखा कि सुदामा का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ है जो आधा कंकाल में तब्दील हो चुका है। मामले की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, शव 25 से 30 दिन पुराना लग रहा है।