Dharmendra Lohri Celebration: धर्मेंद्र ने बेटे बॉबी और पोतो संग मनाया लोहड़ी का त्योहार, एक ही फ्रेम मे नजर आई तीनों पीढ़ियां

0
472
Dharmendra Lohri Celebration
Dharmendra Lohri Celebration

Dharmendra Lohri Celebration: बॉलीवुड के मेगा स्टार धर्मेंद्र किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर एक समय के हिट मशीन रह चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्मों का तोहफा दिया है। हाल ही में धर्मेंद्र ने अपना 87वां बर्थडे बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया था, जिसकी फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थीं। वहीं अब उनके बेटे बॉबी देओल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें धर्मेंद्र अपनी पूरी फैमिली के साथ लोहड़ी सेलिब्रेट करते नजर आ रहे है। इस फैमिली फोटो में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ नजर आ रही हैं। बॉबी के बेटे आर्यमन देओल और सनी देओल के बेटे करण और राजवीर देओल नजर आ रहे हैं। इस फोटो में अभिनेता अपने बेटे और पोतों संग बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

324877574 3400747220244630 7746604470094160379 n

देओल परिवार ने एक साथ सेलिब्रेट की लोहड़ी

बॉबी देओल ने फोटो को शेयर करते हुए सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं भी दी हैं। शेयर किए गए तस्वीर में धर्मेंद्र संग बॉबी देओल के साथ उनके बेटे आर्यमन देओल, सनी देओल के बेटे करण और राजवीर देओल भी नजर आ रहे हैं। इस फोटो में अभिनेता अपने बेटे और पोतों संग बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं तस्वीर में धर्मेंद्र बहुत ही कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने बेज रंग की टीशर्ट के साथ चेक पैंट पहनी है। इस खूबसूरत फैमिली पिक्चर को देख कर कमेंट सेक्शन में लोग धर्मेंद्र के परिवार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस तस्वीर पर एक्टर चंकी पांडे, अर्जुन बिजलानी और शरद केलकर समेत कई लोगों ने तस्वीर पर अपना ढ़ेर सारा प्यार लुटाया है।

 

जल्द ही बड़े पर्दे पर आएंगे नजर

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र जल्द ही करण जौहर की आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और जया बच्चन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में है। इसके अलावा एक्टर ‘अपने 2’ में भी अभिनय करते दिखेंगे। इस फिल्म में एक बार फिर धर्मेंद संग बॉबी और सनी देओल की जोड़ी नजर आएगी। फैंस एक बार फिर अपने मेगास्टार को स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।