Bigg Boss 16: इस हफ्ते बिग बॉस में होंगे 3 एविक्शन ! अब्दू रोजिक और श्रीजिता के अलावा तीसरा नाम सुन हो जाएंगे हैरान

0
460
Bigg Boss 16
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 Updates: टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 16 का सफर अब फिनाले की काफी नजदीक पहुंच चुका है। फिनाले से अब शो के कंटेस्टेंट का बस कुछ ही फासला रह गया है। ऐसे में बचे हुए टाइम को देखते हुए घरवालों के बीच कॉम्पटिशन और भी बढ़ गया है। घर के सभी कंटेस्टेंट विनर की रेस में पूरी जान से दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं एक बार फिर वीकेंड का वार आने वाला है और इस हफ्ते भी कोई सदस्य घर से बेघर हो जाएगा। हालांकि चौकाने वाली बात यह है कि इस हफ्ते एक नहीं, दो भी नहीं बल्कि 3 एविक्शन हो सकते हैं।

अब्दू रोजिक और श्रीजिता संग बाहर होंगे साजिद खान!

बिग बॉस फैन पेज द खबरी के रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते शो से अब्दू रोजिक और श्रीजिता डे एलिमिनेट हो जाएंगे। वहीं इसी के साथ शो से एक और चौकाने वाला एविक्शन होने की खबरें हैं। द खबरी ने अपने रिपोर्ट में साजिद खान के भी बेघर होने की बात कही है। बता दें कि जहां श्रीजिता को कम वोटों की वजह से घर से बाहर जाना पड़ रहा हैं, वहीं अब्दू रोजिक और साजिद खान अपने वर्क कमिटमेंट को लेकर घर से बेघर होते नजर आएंगे।

324847679 502151482044502 7638352304737686797 n

साजिद खान और अब्दू के एविक्शन से फैंस को लगा झटका

रिपोर्ट्स की मानें तो अब्दू शो में आने से पहले ही अपने वर्क कमिटमेंट दे चुके थे, जिसकी वजह से उन्हें शो से बाहर होना पड़ेगा। इससे पहले भी बीते दिनों अब्दू घर से बाहर गए थे, लेकिन कहा जा रहा था कि वो इलाज के लिए घर से बाहर हुए हैं। वहीं कुछ दिन बाद खबरें आने लगी थी कि वो अपने वर्क कमिटमेंट को लेकर घर से बेघर हुए थे। हालांकि एक हफ्ते बाद ही उन्होंने धमाकेदार वापसी की थी। इस बीच साजिद खान के घर से बेघर होने की खबर शो के फैंस को रास नहीं आ रही हैं। साजिद शो के सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट में से एक हैं। उन्हें लेकर भी खबरें हैं कि साजिद अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के कमिटमेंट को लेकर घर से बाहर जाएंगे।