Gulshan Devaiah: गुलशन देवैया ने जूनियर एनटीआर के ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, ट्विटर पर लगाई सब की वाट

0
386
Gulshan Devaiah
Gulshan Devaiah

Gulshan Devaiah: गोल्डन ग्लोब्स के रेड कार्पेट पर जूनियर एनटीआर अमेरिकन एक्सेंट में मीडिया से ‘आरआरआर’ और ‘नाटू नाटू’ गाने को लेकर बात करते हुए नजर आए थे। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। वहीं जूनियर एनटीआर को उनके अमेरिकन एक्सेंट को लेकर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। हालांकि एक्टर गुलशन देवैया अब जूनियर एनटीआर के समर्थन में उतर आए हैं।

गुलशन देवैया ने ट्वीट कर जूनियर एनटीआर को किया सपोर्ट

गुलशन देवैया ने जूनियर एनटीआर का सपोर्ट करते हुए ट्विटर पर लिखा, ” पहले तो मुझे लगता है कि एनटीआर का एक्सेंट उतना बुरा नहीं है जितना लोग इसे बना रहे हैं, दूसरी बात यह एक सोची समझी पीआर स्ट्रेटजी है। टेक इट ईजी..उसे अपने पंख फैलाने और उड़ने की कोशिश करने दें। यह इंडियन सिनेमा के लिए अच्छा है अगर वह हॉलीवुड के ग्लोबल मार्केट को तोड़ता है। हम सभी को इसका फायदा मिलेगा।”

 

पत्रकार को भी सुनाई खरी-खोटी

जूनियर एनटीआर का सपोर्ट करते हुए गुलशन देवैया ने एक पत्रकार को भी ट्विटर पर लिखा “मुझे लगता है कि अगर एनटीआर जूनियर अमेरिका में रहते थे, तो वह बिल्कुल वैसा ही बोलते थे जैसा वह अभी बोल रहे हैं क्योंकि इस तरह वह फर्स्ट जेन के इमीग्रेंट्स के रूप में बोलते हैं, हम सभी के रिश्तेदार और भी बुरे एक्सेंट के साथ हैं जो दशकों से अमेरिका में रह रहे हैं और फिर भी हमें लगता है कि हम एक्सेंट के एक्सपर्ट हैं।”

 

जूनियर एनटीआर ने अमेरिकन एक्सेंट में कही थी ये बात

गौरतलब है कि गोल्डन ग्लोब्स के रेड कार्पेट पर अपनी फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ के बारे में बात करते हुए, जूनियर एनटीआर ने अमेरिकन एक्सेंट में कहा था, “राजामौली के ट्रैक रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए हमने सोचा था कि हमारे पास एक विनर है लेकिन जापान में ये विनर से कहीं ज्यादा है और आज अमेरिका, कम ऑन. आप ऐसा होने की उम्मीद नहीं करते’।