झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, 7 की मौत 8 बुरी तरह से जख्मी

0
390
jharkhand road accident
jharkhand road accident

झारखंड में गुरुवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं 8 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। दरअसल, हादसा सरायकेला खरसावां में मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप वैन के अनियंत्रित होने के कारण हुआ। दुर्घटना में 8 लोग बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने 7 शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल में कर रही है।

jharkhand road accident
jharkhand road accident

पिकअप वैन में 20 लोग सवार थे

यह दिल दहला देने वाली घटना झारखंड के सरायकेला खरसावां में राजनगर चाईबासा के मुख्य मार्ग पर हुआ। भीषण सड़क दुर्घटना में 7 लोग मारे गए, जबकि 8 लोगों के गंभीर होने की खबर आई है। हादसा पिकअप वैन के अनियंत्रित होने के कारण हुआ। पिकअप वैन में तक़रीबन 20 मज़दूर सवार थे। बताया जा रहा है सड़क पर सुबह बहुत कोहरा होने के कारण वैन अनियंत्रित होकर पटल गई। जिससे हादसे के बाद शव सड़क पर इधर-उधर बिखर गए। और चारों तरफ हड़कंप मच गया। जख्मी लोग लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े हुए थे। मामले की जानकारी राजगनर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वहीं घायलों को जमशेदपुर रेफर किया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। क्योंकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है, जिनका इलाज जारी है। पुलिस राहत बचाव कार्य में लगी हुई है।