कोलकाता के साल्ट लेक में लगी भीषण आग, हादसे में एक व्यक्ति के बुरी तरह से झुलसने की खबर

0
384
kolkata fire incident
kolkata fire incident

कोलकाता में आज सुबह भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आग कोलकाता के साल्ट लेक इलाके के झुपरी बाजार में गुरुवार की सुबह लगी। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाने का कार्य अभी जारी है। हादसे में एक व्यक्ति के बुरी तरह से झुलसने की खबर भी सामने आई है।

kolkata fire incident
kolkata fire incident

आग पर काबू पाया गया

पश्चिम बंगाल की राजधानी में भीषण आग लगने से हर तरफ हड़कंप मच गया है। आग साल्ट लेक इलाके के झुपरी बाजार में गुरुवार की सुबह लगी। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पाने का सिलसिला जारी है। बताया जा रहा है कि आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गई है। वहीं सेवा मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग पर अब काबू पा लिया गया है, कुछ जगहों छोटी आग लगी है, उसे बुझाया जा रहा है।