Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में हुई फराह खान की एंट्री, शिव, स्टैन और अब्दू को लेकर कही ये बड़ी बात

0
447
Bigg Boss 16
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 Update: बिग बॉस 16 के आने वाले एपिसोड में सारे कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनसे मुलाकात करने के लिए बिग बॉस के घर के अंदर जाएंगे। बीते शनिवार के वार में सलमान के साथ मंच पर कई प्रतिभागियों के घर वाले नजर आए थे। वहीं अब शो के लेटेस्ट प्रोमो में घर के अंदर शो की पूर्व होस्ट फराह खान नजर आ रही हैं। फराह बिग बॉस हाउस में अपने भाई साजिद खान को सपोर्ट करने के लिए पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने घर के बाकी मेंबर्स से भी मुलाकात की और सभी को सीख भी देती नजर आईं।

शिव, स्टैन और अब्दू के लिए कही ये बात

शो के लेटेस्ट प्रोमो में फराह खान बीबी हाउस के अंदर नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि इस दौरान फराह ने  घरवालों के साथ खूब मस्ती मजाक किया। साथ ही उन्होंने एमसी स्टैन, शिव ठाकरे और अब्दू रोजिक से कहा कि मेरे एक नहीं तीन भाई है। तो वही प्रियंका को बीबी हाउस की दीपिका पादुकोण बताया और शालीन भनोट को शाहरुख खान। साथ ही फराह ने शो खत्म होने के बाद सभी घरवालों के अपने घर खाने पर भी बुलाया।

इन कंटेस्टेंट के घरवाले भी आएंगे नजर

बता दें कि आने वाले एपिसोड में फराह के अलावा टीना, एमसी स्टैन, शालीन की मां भी घर में नजर आएंगी। वहीं, निमृत के पिता और अर्चना के भाई भी दोनों को सपोर्ट करने के लिए घर में कदम रखेंगे। बीते दिन ही निमृत के पिता ने प्रियंका पर इंसिक्योर होने का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि फराह खान बिग बॉस शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। पिछले सीजन में जब सलमान दबंग टूर में बिजी थे, तब फराह ने ही शो को होस्ट किया था। सलमान की गैर मौजूदगी में उन्होंने इस शो का बखूबी संचालन किया था।