IND vs SL 1st ODI: पहले वनडे में शुभमन गिल को करना पड़ सकता है बेंच गर्म, ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11

0
302
IND vs SL 1st ODI: Team India Playing-11
IND vs SL 1st ODI: Team India Playing-11

IND vs SL 1st ODI: टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए गुवाहाटी पहुंच चुकी है। कल यानी 10 जनवरी को 3 मैचों के वनडे सीरीज का पहला मैच दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इस वनडे सीरीज की अगुआई रोहित शर्मा करने वाले हैं। रोहित शर्मा चोटिल होने के बाद पहली बार मैदान में उतरेंगे। हार्दिक पांड्या वाली यंग टीम टी20 सीरीज में 2-1 से मुकाबले को अपने नाम किया। जिसमें से सूर्यकुमार, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल वनडे सीरीज के लिए टीम से जुड़ेंगे।

Team India
Team India

बुमराह हुए आउट

टीम में कई खिलाड़ियों की वापसी होगी जो टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल के अलावा कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज जैसे नाम टीम से जुड़ेंगे। वहीं जसप्रीत बुमराह इस टीम से जुड़ नहीं पाएंगे। 6 दिन पहले ही तेज गेंदबाज की स्पेशल एंट्री के जरिए टीम में वापसी हुई थी, लेकिन अब BCCI ने ये कन्फर्म कर दिया है कि अभी बुमराह की वापसी में देर है।

Team India's set for an exciting home-and-away season this year
Team India

रोहित-ईशान कर सकते हैं ओपनिंग

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में कप्तान रोहित शर्मा के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ओपनिंग कर सकते हैं। ईशान ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने पिछले वनडे मैच में दोहरा शतक लगाया था। ऐसे में शुभमन गिल को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। तीन नंबर पर पूर्व कप्तान विराट कोहली का खेलना तय है। वहीं चार नंबर पर सूर्यकुमार यादव, पांच नंबर पर केएल राहुल और छह नंबर पर हार्दिक पांड्या खेल सकते हैं।

गेंदबाजों की बात करें तो युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल स्पिनर की भूमिका निभा सकते हैं। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक हो सकते हैं।