Superstar Vijay Divorce: साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय लेंगे पत्नी से तलाक? जानें क्या है सच

0
581
Superstar Vijay Divorce
Superstar Vijay Divorce

Superstar Vijay Divorce: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) आज के समय में किसा पहचान के मोहताज नही हैं। विजय साउथ इंडस्ट्री के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। उनकी फिल्में पर्दे पर आते ही धमाका कर देती हैं और फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। वहीं अब विजय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में छाए हुए है। कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही है कि थलपथी विजय और उनकी वाइफ संगीता (Sangeetha Sornalingam) के बीच दरार आ गई है और वे तलाक लेने वाले हैं।

r17 5

क्या विजय ले रहे हैं संगीता से तलाक?

इन दिनों विजय और संगीता के तलाक की खबरें जमकर लाइमलाइट में छाई हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि संगीता और विजय की शादी में दरार आ गई है और वे तलाक लेने वाले हैं। संगीता विजय के हर एक इवेंट और पार्टी का हिस्सा बनी रहती हैं। हालांकि कुछ समय से फैंस नोटिस कर रहे हैं कि एक्टर की आगामी फिल्म, वरिसु के संगीत लॉन्च और एटली की पत्नी प्रिया की बेबी शावर में संगीता गायब थीं। इसी बात को लेकर लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है। इस वजह से दोनों तलाक ले रहे हैं। दोनों के तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान करके रख दिया है। हालांकि, इस खबर पर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

289904050 1427446707723653 1378809890556969040 n

सूत्रों ने कहा- ‘झूटी है अफवाहें’

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि संगीता बच्चों के साथ छुट्टी पर हैं, और इसलिए वह विजय के कई प्रोग्राम में शामिल नहीं हो पाई थीं। सूत्र ने कहा, “विजय और संगीता के तलाक की खबरें बेसलेस हैं। हमें नहीं पता इसकी शुरुआत कहां से और कैसे हुई, पर इस खबर में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। वहीं सुत्रों से ये भी पता लगा है कि इन दिनों संगीता अपने बच्चों के साथ यूएस में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं।

312474160 1531244210681543 5788832585514270104 n

कैसे हुआ दोनो के बीच प्यार?

विजय और संगीता की पहली मुलाकात 1996 में हुई थी। संगीता, विजय की बहुत बड़ी फैन थी और, वो खास तौर पर विजय से मिलने के लिए यूके से चेन्नई आई थीं। विजय को भी संगीता अच्छी लगी थी इसलिए उन्होंने उन्हें अपनी घर इनवाइट किया और अपनी फैमिली से मिलवाया। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ी और दोस्ती प्यार में बदल गई। 3 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने अपने घर पर संगीता संग शादी का प्रस्ताव रखा। उनके माता-पिता ने भी उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद साल 1999 में विजय और संगीता ने शादी रचा ली।