Uorfi Javed Viral Video: ये क्या कह दिया उर्फी ने, यूजर्स ने एक्ट्रेस को लिया आड़े हाथ

0
386
Uorfi Javed Viral Video
Uorfi Javed Viral Video

Uorfi Javed Viral Video: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन लाइमलाइट में छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा अब आम हो गई है। एक्ट्रेस अपने अतरंगी ड्रेसेस के साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी-जाती हैं। अक्सर ही वो कुछ न कुछ ऐसा बोल जाती हैं, जो चर्चा का विषय बन जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बार फिर एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसने बवाल मचा दिया है।

नए अवतार में नजर आईं उर्फी

हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उर्फी एक बार फिर एक नए लुक में नजर आ रही हैं। अपने अलग-अलग फैशन सेंस के लिए जाने-जाने वाली उर्फी इस बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई है। इस दौरान वो मिनी स्कर्ट और बैकलेस क्रॉप टॉप में कहर बरपाती नजर आई। इसी के साथ पैपराजी संग बात करते हुए एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे लेकर वो एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं।

 

उर्फी ने कही ये बात

इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि उर्फी के आते ही वहां मौजूद पैपराजी में से एक एक्ट्रेस से पूछता है कि, ‘उर्फी मैम सब आपको बेहद प्यार करते हैं, इस पर फैंस को क्या कहना चाहेंगी।’ इस सवाल का जवाब देते हुए उर्फी कहती हैं, ‘प्यार का तो पता नहीं लेकिन मेरा नंगा नाच जारी रहेगा।’ एक्ट्रेस की ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी के कान खड़े हो जाते हैं।

 

यूजर्स ने लिया आड़े हाथ

उर्फी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए जहां एक यूजर ने लिखा, ‘दिल्ली भेजो इसको…अपने आप फुल कपड़े पहन लेगी।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘यूपी आओ कभी अच्छे से नंगा नाच करवाएंगे।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ज्यादा कॉन्फिडेंस दिखाना भी सही नहीं है बेवकूफ उर्फी, इंडिया से भगाने वाले है इसे सब मिलकर। तब दूसरे देश में जाकर करना ये सब।’