देश में और बढ़ेगी ठंड, कई राज्यों में IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

0
395
Weather Update
Weather Update

Weather Update : पहाड़ी इलाकों में हो रहीं बर्फबारी अभी भी जारी हैं, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में अभी हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत नहीं मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्‍तर और पूर्वी भारत में कई दिनों तक कड़ाके की ठंड के बीच शीत लहर जारी रहेगी। साथ ही कई राज्यों में सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा कई प्रदेशों में हल्‍की से मध्य बारिश होने की भी आशंका हैं।

48 घंटों तक छाया रहेगा घना कोहरा

r1 3

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, आज से आने वाले कई दिनों तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह शाम घना कोहरा छाया रहेगा। उत्‍तराखंड, छत्‍तीसगढ़, राजस्‍थान और बिहार में भी अगले 5 दिनों तक घना कोहरे के साथ ठंड जारी रहेगी। इसके अलावा आने वाले 48 घंटों तक जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश और मध्‍य प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा और नगालैंड में भी घने कोहरे का साया रहेगा।

अगले दो दिनों तक हो सकती है बारिश

r2 4

देश में बढ़ती ठंड के बीच कुछ राज्‍यों में आज बारिश की भी संभावना हैं। साथ ही आने वाले दो दिनों तक मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और मध्‍य महाराष्‍ट्र की कुछ जगहों पर हल्‍की से मध्य बारिश होने की आशंका हैं। हालांकि, उत्‍तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों की कुछ जगहों पर भी बारिश हो सकती है।