Gadar 2 First Look: ‘गदर 2’ से सनी देओल का फर्स्ट लुक आउट, हैंडपंप की जगह एक्टर के हाथ में दिखी ये चीज

0
383
Gadar 2 First Look
Gadar 2 First Look

Gadar 2 First Look: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ (Gadar: Ek Prem Katha) का खुमार अब तक दर्शकों के दिलों दिमाग से उतरा नहीं हैं। एक्टर के इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। वहीं अब 22 साल बाद फिल्म के सीक्वल गदर 2 ने दर्शकों के एक्साइटमेंट को दोगुना बढ़ा दिया है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म के लिए बेताब नजर आ रहे थे। इस बीच गदर 2 से सनी देओल का फर्स्ट लुक भी आउट हो गया है, जिसे देख फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हो गए हैं।

 

सनी देओल का खतरनाक लुक

हाल ही में जी स्टूडियोज ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर साल 2023 में रिलीज होने वाली फिल्मों की कुछ खास झलक के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वैसे तो इस 50 सेकेंड के क्लिप में कई एक्टर्स के आने वाली फिल्मों से पहली झलक मिली है, लेकिन उन सब में से एक खास झलक ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। बता दें कि इस क्लिप में एक झलक सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 की भी है, जिसमें एक बार फिर एक्टर का एक्शन अवतार नजर आ रहा है। गौरतलब है कि गदर में सनी देओल ने पाकिस्तान में घुसकर हैंडपंप उखाड़ दिया था, तो वहीं इस क्लिप में एक्टर महाभारत के अभिमन्यु की तरह बैलगाड़ी का पहिया उठाए नजर आ रहे हैं।

r4 3

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक्टर का फर्स्ट लुक

इस क्लिप से एक्टर का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं इस क्लिप के कमेंट सेक्शन में एक्टर के फैंस इस लुक की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। एक्टर की तारीफ करते हुए जहां एक यूजर ने लिखा, ‘वाह पाजी, अब फिल्म का इंतजार नहीं कर सकते।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘बॉक्स ऑफिस अलर्ट हो जाए।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘गदर 2 आग लगा देगी।’

 

इस दिन रिलीज होगी ‘गदर 2’

बता दें कि ‘गदरः एक प्रेम कथा’ साल 2001 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनिल शर्मा ने किया था। वहीं फिल्म के सीक्वल को भी वही डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा अगर गदर 2 के रिलीज डेट की बात करें तो एक्टर की ये फिल्म 26 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। दर्शक इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।