Singham Again: ‘सिंघम अगेन’ को लेकर बड़ी खबर आई सामने, एक्टर ने तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

0
335
Singham Again
Singham Again

Singham Again: बीता साल बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgan) के लिए काफी दमदार रहा। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘दश्यम 2’ (Drishyam 2) का धमाल अभी भी जारी है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। वहीं अब एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) को लेकर लाइमलाइट में छाए हुए हैं। इसके अलावा एक्टर की दमदार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) को लेकर भी चर्चा जोरों पर है। इस बीच हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) संग एक तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है।

एक्टर ने शेयर की तस्वीर

हाल ही में अजय देवगन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी संग एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है। एक्टर ने रोहित शेट्टी संग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,  ‘नए साल की काफी अच्छी शुरुआत हुई है, मैंने ‘सिंघम अगेन’ की स्क्रिप्ट सुनी, जो काफी शानदार है। ये फिल्म हम दोनों की 11वीं ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी।’ इस खबर के आने के बाद एक्टर के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं हैं।

 

फैंस ने किया जमकर रिएक्ट

एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट की बारिश कर रहे हैं। तस्वीर के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘ओहो अजय पाजी कभी झूठ नहीं बोलते, जनता से अगर बोला है आपने तो मेरी बात मानो, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक रिकॉर्ड ओपनिंग और तबाही होगी।‘ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ओह माय गॉड!!!!!! मैं अपने सपने के सच होने का इंतजार नहीं कर सकता… मुझे मेरी लाइफ में सिर्फ सिंघम की जरूरत है और हमें सिंबा और सूर्यवंशी की जरूरत नहीं है.. उम्मीद है कि वे छुट्टी पर हैं। क्योंकि सिर्फ सिंघम ही हमारा दिन बना सकती है। ।बहुत एक्साइटेड हूं!!!!!’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सिंघम अगेन में विलेन के किरदार में कोई अच्छा एक्टर होना चाहिए। सिंघम में प्रकाश राज ने जो बार सेट किया है वो बहुत अधिक है और हम उस एपिक क्लाइमैक्स को कभी नहीं भूलेंगे।’