Rupali Ganguly Video: रुपाली गांगुली ने शेयर किया नया वीडियो, कहा- आमी शुद्ध बांग्ला बोलबो

0
541
Rupali Ganguly Video
Rupali Ganguly Video

Rupali Ganguly Video: ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का शो अनुपमा टीवी की टीआरपी लिस्ट में सबसे ऊपर चल रहा है। दर्शक इस शो को काफी पसंद करते हैं और अनुपमा के किरदार को भी लाखों लोगों ने अपने दिल में बसा रखा है। वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन रुपाली अपने रील्स वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक नया रील वीडियो शेयर किया है, जिसे देख उनके फैंस एक बार फिर उनकी एक्टिंग के दीवाने हो गए हैं।

https://www.instagram.com/reel/CmsxyLVB1bP/?utm_source=ig_web_copy_link

 

एक्ट्रेस का बंगाली अवतार

r33 4

हाल ही में रुपाली गांगुली ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस कहती नजर आ रही हैं, ‘किसी का नाम बांग्ला में बुलाती हैं’, जिसके बाद वो कहते हैं, ‘आप बंगाली में बात क्यों कर रही हैं, हिंदी में बात नहीं कर सकती।‘ इसपर एक्ट्रेस कहती हैं कि, ‘आमी बंगाली, आमी शुद्ध बांग्ला बोलबो।‘ वहीं इसके बाद एक्ट्रेस अपनी बात का मतलब समझाती हुई कहती हैं, ‘मैं बंगाली हूं और मैं शुद्ध बांग्ला बोलती हूं।‘ वहीं इसके बाद एक्ट्रेस कहती हैं, ‘तुमी एकता बोका।’

 

फैंस ने की जमकर तारीफ

एक्ट्रेस के हर की तरह यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और उनके फैंस उनके इस बंगाली अवतार पर जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘कुछ समझ नहीं आया लेकिन अच्छा लगा।‘ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘मुझे बंगाली में बस आमि तुमाको भालो भासी पता है और हां आमी तोमाके खूब भालोबासी।‘ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने तुमी एकता बोका का मतलब बताते हुए कहा, ‘तुमी एकता बोका मतलब तुम इडियट हो…मैं भी बंगाली हूं और अनुपमा मैम को बहुत सारा प्यार।‘ इसके अलावा एक्ट्रेस के इस वीडियो पर और भी कई यूजर्स ने ऐसे ही प्यार बरसाया है और उनकी तारीफ की है।