Yash Statement: बॉलीवुड के समर्थन में बोले ‘रॉकी भाई’, एक्टर की सादगी ने लूटा फैंस का दिल

0
362
Yash Statement
Yash Statement

Yash Statement: बॉलीवुड इंडस्ट्री इस समय एक खराब दौर से गुजर रहा है। पिछले 2 सालों की बात करें तो बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बीते दो साल काफी निराशाजनक साबित हुए हैं। जहां एक तरफ बॉलीवुड की फिल्में फ्लॉप पे फ्लॉप होती जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ साउथ की फिल्मों को साउथ ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोगों का प्यार मिल रहा है। ऐसे में साउथ के कई सितारों समेत फैंस भी बॉलीवुड इंडस्ट्री पर सवाल उठाने लगे थे। इस बीच साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ‘रॉकी भाई’ (Rocky Bhai) यानी यश (Yash) ने बॉलीवुड का समर्थन करते हुए एक बयान दिया है, जिसके बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

r12 2 1

बॉलीवुड का किया समर्थन

‘केजीएफ’ और ‘केजीएफ 2’ में अपनी धमाकेदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले दमदार एक्टर यश ने हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री का समर्थन करते हुए कहा, ’मैं नहीं चाहता कि कर्नाटक के लोग किसी भी इंडस्ट्री को नीचा दिखाएं। क्योंकि हमने भी बिल्कुल ऐसा ही दौर झेला है। जब हर किसी ने हमारे साथ ऐसा ही बर्ताव किया था। हमने इज्जत कमाने में काफी मेहनत की है। इसके बाद हम किसी और की बेइज्जती करना नहीं शुरू कर सकते। हमें हर किसी का सम्मान करना चाहिए। हमें बॉलीवुड की इज्जत करनी चाहिए। भूल जाइए ये ‘नॉर्थ और साउथ’।’

r11 2 1

एक्टर की सादगी पर फिदा हुए फैंस

एक्टर के इस बयान के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, और उनकी सादगी पर एक बार फिर दिल हार बैठे हैं। एक्टर की फिल्म ‘केजीएफ 2’ (KGF 2) इसी साल रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फैंस ने उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया था। इतना ही नहीं उनकी फिल्म ने कलेक्शन के मामले में भी कई रिकार्ड्स तोड़ दिए थे। फिल्म में एक्टर के रॉकी भाई के किरदार को लोगों ने अपने दिलों में बसा लिया। वहीं अब सभी उनकी अगली फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।