झारखंड सरकार ने बदला अपना फैसला, तीर्थ क्षेत्र स्थल ही रहेगा सम्मेद शिखर जी

0
376
Sammed Shikhar ji
Sammed Shikhar ji

Sammed Shikhar ji : झारखंड के गिरिडीह स्थित सम्मेद शिखर जी को, जैन समाज का सबसे बड़ा और प्रमुख तीर्थ स्थल माना जाता हैं। इस जगह पर दर्शन करने के लिए हर माह बड़ी संख्या में भक्तजन आते है। इस पवित्र तीर्थ स्थल से जैनियों की आस्था जुडी हुई हैं। दरअसल, झारखंड सरकार ने एक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें उन्होंने सम्मेद शिखर जी (Sammed Shikhar ji) को पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा की थी। इसी के बाद से जैन समाज के लोगों में बहुत ज्यादा आक्रेश था। बीते दिनों देश के अलग-अलग राज्यों में बड़ी संख्या में लोगों ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ रैली निकालकर नारेबाजी की थी।

लेकिन अब सम्मेद शिखर जी (Sammed Shikhar ji) को पर्यटन स्थल बनाने के फैसले को झारखंड सरकार ने वापस ले लिया हैं। जैन समाज का महातीर्थ अब तीर्थ स्थल ही रहेगा। सरकार के इस फैसले की जानकारी मिलते ही जैन समाज के लोगों में खुशी की लहर छा गई है।

हेमंत सरकार ने बदला अपना फैसला

r9 14

r10 12

बता दें कि, जब से झारखंड सरकार ने जैन तीर्थ सम्मेद शिखर जी (Sammed Shikhar ji) को पर्यटन स्थल बनाने की अधिसूचना जारी की थी, तभी से जैन समाज विरोध प्रदर्शन करा रहा था। बुधवार को तो जैन समाज के लोगों ने अपने काम धंधे बंद करके बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के अलावा इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, नर्मदापुरम, खंडवा और सागर में विशाल रैली निकाली गई थी। बहरहाल, जैन समाज को अपने इस संघर्ष का लाभ मिला है।