अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती के पहले क्रिसमस से जुड़ी तस्वीरे

0
315

priyanka chopra

बॉलीवुड की देसी गर्ल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा वैसे तो सोशल मीडिया पर हर समय अपना जलवा दिखाती रहती है लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रिंयका अपनी बेटी मालती के साथ नजर आ रही है। बेबी मालती मैरी इन तस्वीरों से सबका दिल जीत रही है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने हसबैंड निक जोनस और बेटी मालती के साथ न्यू जर्सी में क्रिसमस वकेशन मनाती हुई दिख रही हैं।

सोशल मीडिया के जरिए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ कई क्यूट तस्वीरें शेयर की है। प्रियंका ने इसे परफेक्ट विंटर डेज़ बताया है। प्रियंका कुछ तस्वीरों में बेटी मालती को क्रिसमस की लाइट्स दिखाती नजर आ रही हैं।

priyanka chopra
priyanka chopra

बेटी मालती को गोद में लिए दिख रही हैं प्रियंका चोपड़ा

एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में मालती ने वाइट कलर के विंटर रॉम्पर और सिर पर यलो रंग की टोपी पहनी हुई है। साइड से मालती का क्यूट चेहरा नजर दिख रहा है। वहीं प्रिंयका ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने मालती को गोद में लिया हुआ है। और आस-पास क्रिसमस का डेकोरेशन दिखाई दे रहा है। प्रियंका चोपड़ा की इस वायरल हो रही तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे है।

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक की कर दी खिंचाई

इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति के निक के साथ सेल्फी शेयर की है।इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा मिरर की तरफ कैमरा किए दिख रही हैं और वहीं निक अपने फोन में व्यस्त नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा लिखती है- परफेक्ट विंटर डेज़। प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है।