गहलोत और पायलट के बीच की खाई पाटने की कोशिश में लगे राहुल, क्या होंगे सफल ?

0
452
Rajasthan
Rajasthan

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। पिछले 15 दिनों से भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में है और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी यहां डेरा जमाए हुए है। राजस्थान में इस समय कांग्रेस की सरकार है और अशोक गहलोत वर्तमान में राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं। राजस्थान में अगल साले विधानसभा चुनाव भी होने है। इस लिहाज से भी कांग्रेस के लिए राजस्थान काफी महत्वपूर्ण है। राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट को मुख्यमंत्री की कमान सौंपने की मांग अकसर उठती ही रहती है। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इससे समहत नहीं दिखते है।

 

Image5 resized 9

 

मीडिया से मुखातिब हुए राहुल

राजनीति के जादूगर के नाम से मशहूर अशोक गहलोत और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच खटपट कई बार खुलकर सामने आ चुकी है। जैसा की वर्तमान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में है तो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दोनो नेताओं के बीच की खाई को हमेशा की तरह पाटने की कोशिश में लगे हुए है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसी बीच अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ और दोनों नेताओं के साथ अलग – अलग भी बातचीत की है। दोनों नेताओं से साथ – साथ और अलग – अगल बातचीत के बाद मुलाकात के बाद राहुल गांधी मीडिया से मुखातिब हुए और कहा की ” जल्द अच्छी खबर मिलेगी “।

 

Image6 resized 9

 

अगले साल विधानसभा चुनाव 

राहुल गांधी ने इन दोनों नेताओं से क्या बातचीत की है, इस बात की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ पाई है। लेकिन सूत्रों की माने तो राहुल गांधी ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट से मिलकर काम करने को कहा है। राहुल गांधी की इस बैठक के बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि राज्स्थान में सीएम की कुर्सी को लेकर समय – समय पर उठ रहा घमासान समाप्त होगा। हालांकि ऐसा होगा की नहीं ये तो समय ही बताएगा। लेकिन जैसा की अगले साल विधानसभा चुनाव है तो कांग्रेस एकजुटता का संदेश देने की कोशिश करती दिखाई दे रही है।