Pornography Case में राज कुंद्रा को मिली SC से अग्रिम जमानत, इन स्टार्स को भी मिली राहत

0
310
Pornography Case
Pornography Case

Pornography Case : बीते वर्ष जुलाई माह में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने, मोबाइल एप्लीकेशन के लिए एडल्ट फिल्में बनाई है और अपलोड भी करी हैं। उन्होंने (Raj Kundra) मुंबई के आसपास मौजूद एक फाइव स्टार होटल में अश्लील फिल्मों की शूटिंग की थी, जिन्हें बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेचा गया था। इसके चलते उन्हें लगभग दो महीने तक जेल में रहना पड़ा था। हालांकि 2 माह बाद उन्हें (Raj Kundra) जमानत मिली गई थी। राज कुंद्रा पेशे से एक बिजनेसमैन हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

पिछले माह, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने पॉर्नोग्राफी केस (Pornography Case) में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा, शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra), उमेश कामत (Umesh Kamat) और पूनम पांडे (Poonam Panday) के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। अब इस मामले में सभी स्टार्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी को अश्लील सामग्री बनाने और उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाने व बचने के मामले में अग्रिम जमानत दे दी हैं।

जांच में करना होगा सहयोग

Image4 resized 5

हालांकि, जमानत देने के साथ-साथ ये भी कहा गया है कि सभी आरोपियों को जांच में सहयोग करना होगा और जरूरत पड़ने पर जांच में शामिल भी होना है। बता दें कि आज से कुछ ही हफ्ते पहले, बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने राज (Raj Kundra) की ग‍िरफ्तारी से प्रोटेक्‍शन पाने की याच‍िका को खार‍िज कर दिया था। इसके बाद अब सभी स्टार्स को मिली अग्र‍िम जमानत की सभी शर्तें निचली अदालत तय करेगी।