सिद्धार्थ की ‘मिशन मजनू’ होगी एस दिन रिलीज, रश्मिका मंदाना के साथ दिखाएंगे OTT पर अपना कमाल

0
384
mission majnu
mission majnu

सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म ‘मिशन मजनू’ आज कल सुर्खीयों में है। दरअसल सिद्धार्थ की फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। शांतनु बागची के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आएंगी।

mission majnu
mission majnu

अगर आप थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना लेकर आ रहे है एक धमाकेदार एकशन, थ्रिलर फिल्म ‘मिशन मजनू’ । ये जासूसी थ्रिलर मूवी अब सीधे ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को लेकर मेकर्स फैंस के बीच अपडेट शेयर करते रहते हैं। अब फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। बता दे की शांतनु बागची के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रॉ एजेंट लुक में फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया है।

mission majnu
mission majnu

इस दिन रिलीज होगी ‘मिशन मजनू’

साउथ की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और बॉलीवुड के उमदा एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की मोस्ट अवेटेड फिल्म मिशन मजनू का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिद्धार्थ ने ‘मिशन मजनू’ का एक नया पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज की जानकारी फैंस के बीच साझा की है। पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “एक जांबाज एजेंट की अनसुनी कहानी। फिल्म को लेकर फैंस का इंतजार एक्टर ने खत्म कर बताया की ‘मिशन मजनू’ प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर अगले साल यानि 20 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। सिद्धार्थ और रश्मिका की ये फिल्म एक जासूसी थ्रिलर है जिसमें सिद्धार्थ एक रॉ एजेंट के किरदार में नजर आएंगे।

mission majnu
mission majnu