मंगलवार को जरूर करें हनुमान जी की पूजा, दूर होंगे सारे दुख

0
497
Mangalvar Puja Upay
Mangalvar Puja Upay

Mangalvar Puja Upay : हिन्दू धर्म, में हर एक दिन प्रत्येक देवी-देवता को समर्पित हैं। उस खास दिन उस भगवान की उपासना करने से मन चाहा फल मिलता है। मान्यता के अनुसार, मंगलवार (Tuesday) के दिन हनुमान जी (Hanuman ji) की विशेष आराधना करना शुभ होता हैं। बजरंग बली की पूजा-अर्चना करने से बड़े से बड़े ग्रह बाधा का समाधान बहुत जल्द मिलता है।

 

हनुमान जी, कलयुग में भी जीवित हैं। इसलिए इनकी आराधना करने से शीघ्र फल मिलता है। कहा जाता है कि संकट मोचन (Hanuman ji), अपने भक्तों की सारी पीड़ाओं और संकटों को दूर करते है और शनि के बुरे प्रभाव से मुक्ति दिलाते हैं। लेकिन हनुमान जी की पूजन में कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताएंगे।

 

पूजा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

Image2 resized 2

  • मान्यता के अनुसार, मंगलवार (Tuesday) के दिन बजरंग बली की पूजा सुबह और शाम दोनों समय करनी चाहिए।
  • सूर्योदय (Sunrise) के बाद और शाम को सूर्यास्त (Sunset) के बाद हनुमान जी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
  • हनुमान जी की साधना करते समय, ब्रह्मचर्य का पूर्ण पालन करें।
  • भगवान हनुमान (Hanuman ji) की पूजा-अर्चना पूर्ण आस्था, श्रद्धा और सेवा भाव के साथ करें।
  • हनुमान जी को तिल या चमेली के तेल में मिले हुए सिंदूर का लेप लगाएं।
  • मंगलवार के दिन भगवान (Hanuman ji) को केसर और लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • अगर आप मंगलवार (Tuesday) के दिन हनुमान जी की पूजा कर रहें है तो इस दिन गलती से भी उड़द दाल का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • मंगलवार के दिन दूध (Milk) से बनी चीजें दान नहीं करनी चाहिए।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।