नासिक में दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से, 5 की मौत 4 घायल

0
350
nasik road accident
nasik road accident

महाराष्ट्र की नासिक में दर्दनाक हादसा हो गया इसमें एक कार डिवाइडर से टकरा गई। शुक्रवार शाम को हुई इस भीषण सड़क दुर्घटना में कम से कम 5 कॉलेज स्टूडेंट्स ने अपनी जान गवा दी, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौक पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया। वही घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवा दिए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी हैं।

nasik road accident
nasik road accident

हादसा शुक्रवार शाम को हुआ जिसमें कम से कम 5 कॉलेज स्टूडेंट्स की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। कार में यात्रा कर रहे छात्रों के एक समूह की कार का टायर फटने के कारण वह डिवाइडर को तोड़कर दूसरी लेन में घुस गई और दो गाड़ियों से उसकी टक्कर हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना सिन्नर के पास मोहदरी घाट में हुई। पुलिस ने बताया कि कॉलेज के आठ छात्रों का एक ग्रुप नासिक से सिन्नर की ओर जा रहा था। उनकी तेज रफ्तार कार ने लेन तोड़ दी और दूसरी तरफ से आ रही दो अन्य कारों को टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, छात्रों से भरी कार डिवाइडर से टक्करा गई जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौक पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया। बताया जा रहा हैं कि सभी छात्र शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

पुलिस के मुताबिक, नासिक के सिन्नर मोहदरी घाट के पास अचानक से एक कार डिवाइडर से जाकर टकराई। इसके बाद कार डिवाइडर के दूसरी तरफ वाली गाड़ियों से टकरा गई। गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ।