Malaika Arora Statement: अर्जुन संग रिश्ते पर हो रही ट्रोलिंग पर भड़कीं मलाइका, लगाई जमकर क्लास

0
293
Malaika Arora Statement
Malaika Arora Statement

Malaika Arora Statement: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस कभी अर्जुन कपूर संग (Arjun Kapoor) नजर आती हैं तो कभी एक्स हस्बैंड अरबाज खान (Arbaaz Khan) और बेटे अरहान के साथ। उनके इस गजब रिश्ते के तालमेल को लोग समझ नही पा रहे हैं। हाल ही में अपने चैट शो मूविंग इन विद मलाइका के पहले एपिसोड के दौरान एक्ट्रेस ने अपने और अर्जुन के रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए थे, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा था। एक्ट्रेस और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर ट्रोल का बाजार शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। इस बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने शो के दौरान अपने रिश्ते पर बात करते हुए ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई है।

Image17 resized 4

शो के दौरान कही ये बात

हाल ही में मलाइका ने अपने शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ में अपने खिलाफ हो रहे ट्रोलिंग पर बात करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘अरबाज खान से तलाक और अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर उन्हें ट्रोल करते हैं’। ‘दुर्भाग्य से ना केवल मैं बूढ़ी हूं, बल्कि खुद से उम्र में छोटे आदमी को भी डेट कर रही हूं, मेरा मतलब है कि मुझमें दम है, मेरा मतलब है कि मैं उसकी लाइफ बर्बाद कर रही हूं, है ना? हर किसी के लिए सिर्फ एक PSA, मैं उसकी लाइफ बर्बाद नहीं कर रही हूं।’Image18 resized 5

एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा

एक्ट्रेस ने सोशल मिडिया यूजर्स को लताड़ लगाते हुए कहा कि, ‘ऐसा नहीं है कि वो स्कूल जा रहा था और वो पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहा था और मैंने उसे अपने साथ आने के लिए कहा। मेरा मतलब है, हर बार जब हम डेट पर होते हैं, ऐसा नहीं है कि वो क्लास बंक कर रहा है। वो एक बड़ा आदमी है, मर्द है वो, अगर कोई बड़ी उम्र का आदमी छोटी लड़की को डेट करता है, तो वो एक प्लेयर है लेकिन अगर एक बड़ी उम्र की महिला अपने से कम उम्र के मेल को डेट करती है, तो वो एक Cougar है, ये ठीक नहीं है।‘