Pitchers Season 2 Teaser Out: ‘पिचर्स 2’ का हुआ ऐलान, टीजर हुआ आउट

0
256
Pitchers 2
Pitchers 2

Pitchers Season 2 Teaser Out: टीवीएफ के चर्चित और लविंग सीरीज ‘पिचर्स’ (Pitchers) को फैंस ने काफी पसंद किया था। अब फैंस के लिए शो के मेकर्स ने एक और खुशखबरी का ऐलान कर दिया है। हाल ही में मेकर्स ने इस सीरीज के दूसरे पार्ट यानी ‘पिचर्स 2’ (Pitchers Season 2) का ऐलान कर दिया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए फैंस को इस गुड न्यूज से रूबरू करवाया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

‘पिचर्स 2’ का टीजर आउट

हाल ही में जी5 ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ‘पिचर्स 2’ का टीजर वीडियो जारी करते हुए इस खबर का खुलासा किया है। इस टीजर वीडियो में शो के पहले एपिसोड की एक झलक देखने को मिल रही है। टीजर वीडियो को पोस्ट करने के साथ जी5 ने कैप्शन में लिखा, ’7 साल 3 महीने और 5 दिन बाद वो फाइनली वापस आ रहे हैं।’ बता दें कि सात साल बाद इस शो का दूसरा सीजन वापस आ रहा है। ऐसे में फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

r43

जी5 ने किया ऑफिशियल अनाउंसमेंट

आपको बता दें कि हाल ही में जी5 ने सीरीज की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए कैप्शन में लिखा, ’पिचर्स का सीजन 2 न सिर्फ कहानी के मामले में बल्कि विजुअली भी एक लेवल ऊपर जा रहा है। कैरेक्टर्स आए हैं और स्टार्ट-अप की दुनिया भी डेवलप हुई है कि उन्हें नेविगेट करना है। ये शो हमेशा दर्शकों को कुछ नया पेश करने के बारे में रहा है। हम फैंस के प्यार पर खरा उतरने की उम्मीद करते हैं।’

r42

कब होगी रिलीज ‘पिचर्स 2’?

आपको बताते चलें कि अब तक इस शो के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो पिचर्स 2 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी कर ली गई है। इस सीरीज में अभय महाजन, अभिषेक बनर्जी, गोपाल दत्त, रिद्धि डोगरा, अरुणाभ कुमार, आशीष विद्यार्थी और सिकंदर शेख मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।