Kantara Hindi OTT Release Date: ‘कांतारा’ हिंदी ओटीटी रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन होगी रिलीज

0
477
Kantara
Kantara

Kantara Hindi OTT Release Date: ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की हालिया रिलीज फिल्म ‘कांतारा’ (Kantara) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर इतने अच्छे प्रदर्शन के बाद फैंस इस फिल्म के ओटीटी रिलीज के लिए बेताब थे। हालांकि एक्टर की ये फिल्म अन्य साउथ इंडियन भाषाओं में पहले ही रिलीज हो चुकी थी, लेकिन हिंदी पट्टी के दर्शकों को इस फिल्म के हिंदी वर्जन के रिलीज का इंतजार था। दरअसल, हाल ही में फैंस का इंतजार खत्म करते हुए फिल्म के एक्टर ने ‘कांतारा’ के हिंदी वर्जन के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

इस दिन होगी रिलीज ‘कांतारा’

हाल ही में कांतारा के एक्टर ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म के हिंदी ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। बता दें कि एक्टर की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 9 दिसम्बर को रिलीज हो रही है। एक्टर ने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए इस फिल्म के रिलीज डेट का खुलासा किया है। कांतारा को पूरे देशभर के लोगों ने सराहा है। इस खबर के आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

r27 2 1

यहां देख सकेंगे फिल्म का कन्नड़ वर्जन

आपको बता दें कि कांतारा में लीड एक्टिंग रोल के साथ फिल्म का निर्देशन भी ऋषभ शेट्टी ने ही किया है। इसके अलावा इस फिल्म का लेखन भी उन्होंने ही किया है। ‘कांतारा’ 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके अलावा 24 अक्टूबर को इस फिल्म के कन्नड़ वर्जन को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया था। वहीं बीच में फिल्म के एक गाने वराह रूपम को रिप्लेस करने को लेकर एक्टर की यह फिल्म विवादों में जरूर घिरी थी। हालांकि अब एक बार फिर सब ठीक होते हुए फिल्म का हिंदी वर्जन भी रिलीज किया जा रहा है।