SS Rajamouli: ‘आरआरआर’ को मिला बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का अवार्ड, ट्वीट शेयर कर दी जानकारी

0
330

SS Rajamouli: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर को एक खास अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उनकी इस फिल्म ने देश में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद विदेशों में भी फैंस का दिल जीत लिया। हाल ही में राजामौली की इस फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म के अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जिसके बाद सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

 

बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म अवार्ड

हाल ही में एस एस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘आरआरआर’ ने अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवार्ड 2022 का अवॉर्ड जीता है। निर्देशक के इस फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का अवार्ड मिला है। अंग्रेजों के जमाने की कहानी पर बनी इस फिल्म ने देशभर में ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद विदेशों में भी अपना डंका बजाया है। बता दें कि इस फिल्म में लीड एक्टर्स के किरदार में साउथ के फेमस एक्टर रामचरण और जूनियर एनटीआर नजर आए थे। साथ ही साथ इस फिल्म से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अजय देवगन ने अपनी टॉलीवुड डेब्यू भी की थी।

 

ट्विटर पर छाया आरआरआर

राजामौली की फिल्म आरआरआर को सम्मान देते हुए अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘द 2022 अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवार्ड्स, सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पिक्चर: आरआरआर’। इससे पहले भी आरआरआर के लिए एस एस राजामौली ने न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता था।

राम चरण ने दी बधाई

फिल्म द्वारा इस सम्मान को जीतने के बाद फिल्म के एक्टर रामचरण ने अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए उन्हें बधाई दी है। एस एस राजामौली ने अपने करियर में एक भी फ्लॉप फिल्में नहीं दी है। इसके अलावा जल्द ही डायरेक्टर आरआरआर 2 की कहानी पर भी काम शुरू करने वाले हैं।