Saturday, September 21, 2024
MGU Meghalaya
Homeस्वास्थ्यलाइफस्टाइलविश्व का सबसे मंहगा आलू , जाने कहा इतने हजार रुपये किलो...

विश्व का सबसे मंहगा आलू , जाने कहा इतने हजार रुपये किलो बिक रहा है!

आलू सब्जियों में सबसे अधिक लोकप्रिय है। यह एक ऐसी सब्जी है जिसको बहुत सी चीजों के साथ खाया जाता हैं। जिस कारण इसे देश भर में बाकी सब्जियों के मुकाबले ज्यादा पंसद किया जाता है। हालाकि इसकी बजारी कीमत 20 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम होती है। लेकिन एक ऐसा भी देश है जहां आलू हजारों में बिकता है।

सब्जियां हर व्यक्ति के घर में बनाई जाती है। कुछ लोगों को सब्जियां खास पंसद नहीं होती लेकिन फिर भी वो आलू को बड़े चाव से खाते है। आलू का इस्तेमाल अधिकांश सब्जियों में होता है। भारत में आलू की कीमत 10 रुपये किलो, 30 रुपये किलोग्राम तक रहती है। लेकिन क्या आप जानते है एक देश में आलू भारतीय करेंसी के हिसाब से हजारों रुपये प्रति किलो बिक रहा है। हैरानी यह है कि लोग फिर भी आलू को खरीद रहे हैं।

Most expensive vegetable in five countries
Most expensive vegetable in five countries

आलू बाकि सब्जियों के मुकाबले बजार में काफी सस्ता मिलता है। आलू में 173 ग्राम से शरीर के लिए आवश्यक कई प्रकार के पोषक तत्व आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। इससे 161 कैलोरी, प्रोटीन, कार्ब्स (36.6 ग्राम), फाइबर (3.8 ग्राम) और विटामिन सी, विटामिन बी6, पोटैशियम और मैंगनीज जैसे शरीर के लिए अति आवश्यक पोषक तत्व आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। दुनिया में आलू की एक ऐसी वैरायटी की खेती होती है, जिसके एक किलो की कीमत 50 हजार के करीब है। यह खेती फ्रांस के द्वीप Ile de Noirmoutier पर Le Bonnotte नामक आलू की है। बताया गया है कि इसकी खेती केवल 50 वर्गमीटर की जमीन पर कि जाती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये रहती है। हालांकि यह कीमत थोड़ी बहुत उपर नीचे होती रहती है।

Most expensive vegetable in five countries
Most expensive vegetable in five countries

पांच देशों में सबसे महंगी सब्जी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आलू की इस प्रजाति की कीमत विश्वभर में चर्चा में रहती है। वैश्विक मीडिया कंपनी कोंडे नास्ट टैवल के मुताबिक, यह दुनिया की 5 महंगी सब्जियों में शामिल है। इस आलू को ‘ले बोनोटे’ के नाम सा जाना जाता हैं। जिसकी खेती फ्रांस के द्वीप इले डे नूरमुटियर में होती है। इसकी खेती रेतीली मिट्टी पर की जाती है। एक किलो ले बोनोटे’ की कीमत 690 USD यानी 56,020 किलो है। वहीं, गो फॉर वर्ल्ड बिजनेस पर ये इसके 500 ग्राम आलू की कीमत 300 USD यानी 24 हजार रुपये है।

- Advertisment -
Most Popular