Kabzaa Teaser Out: ‘कब्जा’ का दमदार टीजर आउट, किच्चा सुदीप और उपेंद्र की जोड़ी ने मचाया धमाल

0
449
Kabzaa
Kabzaa

Kabzaa Teaser Out: साउथ के फेमस एक्टर किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep) और उपेंद्र (Upendra) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कब्जा’ (Kabzaa) की टीजर आउट कर दिया गया है। एक्टर की फिल्म का ये टीजर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और टीजर देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

 

 

रिलीज हुआ फिल्म का टीजर

बाहुबली, केजीएफ, पुष्पा और पीएस-1 जैसी फिल्मों के बाद अब हाल ही में साउथ की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि किच्चा सुदीप और उपेंद्र की अपकमिंग फिल्म ‘कब्जा’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के इस टीजर में दोनों ही एक्टर्स का धमाकेदार लुक नजर आ रहा है। इस फिल्म में किच्चा सुदीप और उपेंद्र के अलावा साउथ की मशहूर अदाकारा श्रिया सरन (Shriya Saran) भी शामिल हैं।

r18 1

फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

एक्टर की फिल्म का ये टीजर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इसपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फिल्म के इस ट्रेलर को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार इस फिल्म के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। हालांकि फिल्म के रिलीज डेट की अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।r17 1

पीरियड फिल्म है ‘कब्जा’

जानकारी के लिए बता दें कि ‘कब्जा’ एक पीरियड फिल्म है जिसकी कहानी में साल 1942 के ब्रिटिश शासन की झलक दिखाई देगी। हाल ही में साउथ की एक और पीरियड फिल्म ‘पी-एस 1’ रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी की किच्चा सुदीप की यह फिल्म दर्शकों का कितना मनोरंजन कर पाती है।