बिहार: चिमनी ब्लास्ट होने से 8 लोगों की मौत, 15 घायल, लापताओं की तलाश में जुटी पुलिस

CHIMNEY BLAST IN BIHAR

CHIMNEY BLAST IN BIHAR

बिहार के मोतिहारी में शुक्रवार की शाम को एक ईंट फैक्ट्री की चिमनी में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हो गई, वहीं 15 लोग घायल हो गए। चिमनी के मालिक की भी धमाके में मौत हो गई। घटना शाम करीब 4:30 बजे कि है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलो को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कैसे हुआ हादसा

दरअसल, हादसा बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र का है। यहां शुक्रवार की शाम 4:30 बजे ईंट की भट्टी के चिमनी में धमाके से भयावह हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक चिमनी में इस साल पहली बार आग लगाई गई थी, जिस खुशी में गांव वालों का जमावड़ा लग गया था। चिमनी जलने के अवसर पर भोजन का भी आयोजन किया गया था। वहीं चिमनी को करीब 2:30 बजे आग लगाई गई तो उसमें से धुआं निकलते ही जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में 8 लोगों की जान चली गई जिसमें चिमनी का मालिक भी शामिल था, 15 लोगों के घायल होने की खबरें भी सामने आई है। इसके आलवा 10 से अधिक लोग अभी भी लापता है।  प्रशासन ने बताया की उन्होने मलबे में से 8 लोगों का शव निकाला है। जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन और एसडीआरएफ़ (SDRF) की टीम देर रात तक लापताओं की तलाश कि है। सुबह से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

ब्लास्ट का कारण

चिमनी ब्लास्ट के बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बताया की चिमनी को पहली बार आग देने के अवसर पर गांव के कई लोग वहां मौजूद थे। चिमनी फूंकने के कुछ समय बाद धुंआ निकलने लगा। और एकदम से तेज धमाके की आवाज सुनाई पड़ी जिस पर लोगों ने बाहर आकर देखा। हादसे की बाद हर तरफ हड़कंप मच गया लोग इधर- उधर भागते हुए नजर आ रहे थे। अचानक से ब्लास्ट के कारण लोगों को भागने का मौका नहीं मिल पाया। चिमनी के गिरने से काम कर रहे मजदूर दब गए। चिमनी कमजोर होने को घटना का कारण बताया गया है। हादसे की सूचना के बाद घटनास्थल पर डीएम के साथ एसडीओ और एसडीपीओ पहुंचे हैं। के साथ चिमनी के गिरने से लोगों के भागने का भी समय नहीं मिला और काम कर रहे मजदूर दब गये। SDRF की टीम के आने के बाद दबे हुए लोगों का रेस्क्यू किया गाया। चिमनी का बाकी आधा हिस्सा अभी लटका हुआ है, जिस कारण लोगों में डर बना हुआ है।

 पीएम ने किया मृतकों-घायलों को मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घायलों और मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा, “मोतिहारी में एक ईंट भट्ठे में हुए हादसे में लोगों की मौत से व्यथित। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के लिए प्रार्थना करूंगा। PMNRF से 2 लाख प्रत्येक मृतक के परिजनों को दिए जाएंगे। वहीं, घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामगढ़वा के नरीरगीर में ईंट भट्ठे की चिमनी में विस्फोट की घटना पर शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, “पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ईंट-भट्ठे की चिमनी फटने की घटना दुःखद। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।”

 

Exit mobile version