Ganga Dussehra 2023 : गंगा दशहरा के दिन बन रहे हैं तीन शुभ योग, पूजा मात्र से दूर होंगी सभी परेशानियां

Ganga Dussehra 2023

Ganga Dussehra 2023 : हिंदू धर्म में हर एक पर्व का अपना अलग महत्व होता हैं। छोटे से छोटे त्योहार पर भी घरों से लेकर मंदिरों में अलग ही धूम देखने को मिलती है। गंगा दशहरा पर्व में भी लोगों की विशेष मान्यता है। हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाता हैं। जो इस बार आज यानी 30 मई 2023 को पड़ रहा है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि गंगा दशहरा के दिन (Ganga Dussehra 2023) ही गंगा मैय्या पृथ्वी पर अवतरित हुई थी। इसलिए इस दिन मां गंगा की विशेष आराधना की जाती है। साथ ही शिव जी की भी पूजा होती है। इसके अलावा आज के दिन गंगा नदी या फिर किसी पवित्र नदी में स्नान करना भी शुभ होता है। कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति गंगा दशहरा के दिन सच्चे दिल से माता की आराधना करता है, उनकी सभी परेशानियां मां हर लेती है। इससे उनके जीवन में केवल और केवल सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।

यह भी पढ़ें- Ganga Dussehra 2023 : गंगा दशहरा आज, घर में धन-दौलत और सुख-शांति लाने के लिए अपनाएं ये उपाय

गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त

आपको बता दें कि इस बार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का प्रारंभ 29 मई को सुबह 11 बजकर 49 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 30 मई दिन मंगलवार को दोपहर 1 बजकर 7 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर गंगा दशहरा (Ganga Dussehra 2023) का पर्व 30 मई 2023 को मनाया जाएगा।

गंगा दशहरा के तीन शुभ योग

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार गंगा दशहरा के दिन (Ganga Dussehra 2023) तीन शुभ योग भी बन रहे हैं। जो है-

यह भी पढ़ें- Ganga Saptami 2023 के दिन जरूर करें मां गंगा की पूजा, जानिए गंगा स्नान का महत्व

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version