बैंगलोर : 3 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

banglore 3 year girl raped and brutaly murder

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मंगलवार को एक 3 साल की मासूम के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि, बच्ची की मां आरोपी शख्स को करीब एक साल से जानती थी। मां की अनुपस्थिति में आरोपी ने बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया फिर मासूम की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

3 साल बच्ची बनी हवस की शिकार

बेंगलुरु में मंगलवार को एक 3 साल की बच्ची हवस के हत्थे चड़ गई। बच्ची को घर में अकेला पाकर पहले उसका बलात्कार किया फिर कथित तौर पर बच्ची की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक बच्ची की मां का परिचित था। मृतक की मां एक गारमेंट्स फैक्ट्री में काम करती थी। और आरोपी को करीब एक साल से जानती थी। वहीं बच्ची मां के साथ अकेली रहती थी। मां के काम पर जाने के बाद बच्ची को घर पर अकेला पाकर युवक ने मासूम का बलत्कार कर हत्या को अंजाम दिया। मामले की जानकारी  पुलिस को दी गई। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, नशे में दिया वारदात को अंजाम

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने 3 साल की बच्ची के रेप और मर्डर के आरोप में 26 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने जिस समय वारदात को अंजाम दिया, तब वह गांजे के नशे में था। यह घटना मंगलवार शाम दक्षिण बेंगलुरु में कामाक्षीपाल्य पुलिस थाने के तहत हुई और इसके कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ये भी बताया गया कि बच्ची का रेप और मर्डर करने वाला शख्स उसकी मां का परिचित था। पुलिस ने आईपीसी 376, 402 और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मां के आरोपी के साथ थे अवैध संबंध

पुलिस के मुताबिक हादसे की शिकार हुई बच्ची की मां अकेले रहती थी। इसलिए आरोपी युवक बच्ची की देखभाल करता था। वहीं बच्ची की मां का युवक के साथ अवैध संबंध भी थे। और वह गारमेंट की एक फैक्ट्री में काम करने जाती थी। जिसके बाद घर पर युवक और बच्ची अकेले रहते थे। वारदात के समय आरोपी गांजे के नशे में था। और उसने बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Exit mobile version