बिहार : 20 साल की गूंगी लड़की के साथ रेप फिर हत्या, खेत में मिला अर्धनग्न शव

bihar crime: rape and murder with dumb girl

बिहार के कटिहार जिले में 20 साल की गूंगी लड़की का शव खेत में मिलने पर हड़कंप मच गया। शव की दशा को देखकर साफ कहा जा सकता है कि लड़की के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, मृतक युवती शनिवार से घर से लापता थी। वहीं लड़की का शव मक्के के खेत में पाकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर लिया है। वहीं युवती के साथ रेप की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस इस मामले की तहकीकात में लगी हुई है।

गूंगी लड़की का शव मिला खेत में

ये सनसनीखेज मामला बिहार के कटिहार जिले के एक गांव का है। यहां 20 साल की गूंगी लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले ने सबको सकते में ला दिया है। युवती का शव मक्के के खेत में अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। मृतका के परिजनों ने बताया कि युवती के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था, कान से खून बह रहा है और उसका पैर भी टूटा हुआ है। युवती की हालत से साफ पता लग रहा है कि उसके साथ रेप के बाद हत्या को अंजाम दिया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में बताया कि लड़की शनिवार से ही घर से अचानक लापता हो गई। जिसके बाद से परेशान परिजन उसे इधर-उधर ढूंढ रहे थे। जिसके बाद उन्हें युवती का शव मक्के के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल जारी

ना बोल सकती थी ना सुन, मां-बाप ने बताया लड़की का हाल

परिजनों ने बताया कि लड़की गूंगी थी। वह इशारों में किसी तरह से मम्मी-पापा बोल पाती थी, जिसे केवल उसके घर के लोग ही समझ पाते थे। वहीं मृतका के परिवार वाले इस बात से हैरान है कि वह खेत तक कैसे पहुंची। या किसके बुलाने से पहुंची क्योंकि वह सुन भी नहीं सकती थी। शुरूआती जांच में ये घटना हत्या जैसी प्रतीत हो रही थी। लेकिन इसे रेप से जोड़ा जा रहा है। फिलहाल बरारी थाना पुलिस इस मामले पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version