बिहार: 14 साल के किशोर की गला रेतकर हत्या, बगीचे में मिला शव

murder in bihar

बिहार के दरभंगा में 14 वर्षीय किशोर की गला रेतकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, किशोर बीती रात से ही घर से लापता था वहीं आज शुक्रवार की सुबह गांव के ही एक बगीचे में उसका शव मिलने से हर तरफ हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके बेटे को गांव की ही एक महिला के अनैतिक संबंध का गवाह होने के कारण मार डाला है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

14 साल के किशोर के शव पर हुआ हंगामा

यह मामला बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के जोरजा गांव का है। यहां 14 साल के नाबालिग का शुक्रवार सुबह बगीचे में शव मिलने से हंगामा हो गया। किशोर के परिजनों का रो रोकर बुरा है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मृतक सचिन की मां रूबी देवी ने कहा कि ‘गांव की एक महिला के किसी के साथ अनैतिक संबंध थे, जिसके बारे मे सचिन को पता चल गया था। सचिन की मां ने उससे कहा कि, जमाना खराब है, किसी से कुछ नहीं बोलना’ मां रूबी ने पुलिस से कहा कि उन लोगों को राज खुलने की भनक लगी हो और इस कारण से मेरे बेटे की हत्या कर दी हो। पुलिस ने रूबी के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय निवासी ने बताया वाक्य

वहीं एक स्थानीय निवासी ने पूछताछ के दौरान कहा कि, सवेरे जब लोग बगीचे में आये तो लड़के का शव देखा। इसके बाद पूरे गांव में हल्ला मच गया। भीड़ जमा हो गई और गला रेतकर मारे गए लड़के की पहचान सचिन नाम से की गई। हत्या किसने और क्यों की इसकी जानकारी तो हमें नहीं है। पुलिस ने केस से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version