दिल्ली : नांगलोई में 11 साल की लड़की की हत्या, 11 दिन बाद मिला शव

delhi nangloi minor girl murder

दिल्ली के नांगलोई इलाके में 11 साल की लड़की की हत्या ने हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के मुताबिक कत्ल को 9 फरवरी को अंजाम दिया गया लेकिन इस मामले में पुलिस ने 21 फरवरी को एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि, नाबालिग की तलाश काफी समय से की जा रही थी। हाल ही में पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के दौरान लड़की के शव को भी बरामद कर लिया है। मामले को लेकर आरोपी से पूछताछ जारी है।

11 साल की लड़की की हत्या

यह दिल दहला देने वाली वारदात दिल्ली के नांगलोई की है, यहां एक 11 साल की लड़की के कत्ल की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग 9 फरवरी को स्कूल गई थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी। पुलिस की कड़ी तलाश के बाद 21 फरवरी को लड़की का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने ही लड़की की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया था। फिलहाल नाबालिग के साथ रेप हुआ है नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

स्कूल से घर नहीं लौटी लड़की फिर हत्या

डीसीपी आउटर हरेंद्र सिंह के मुताबिक, 10 फरवरी को लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट नांगलोई पुलिस को मिली थी। 9 फरवरी को लड़की स्कूल गई थी और वापस घर नहीं लौटी थी। पुलिस को जांच के दौरान एक नंबर पर पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पंजाब और एमपी में रेड डाली। 11 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आखिरकार पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रोहित के नाम से की गई है। रोहित को 21 फरवरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी से पूछताछ के दौरान बताया कि उसने ही लड़की की हत्या की है और शव को घेवरा गांव में एक जगह पर ठिकाना लगा दिया था। आरोपी रोहित पश्चिम विहार की डेरीवाला बाग झुग्गियों में रहता है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया। पीएम से साफ हो पाएगा कि लड़की के साथ रेप हुआ था या नहीं। आरोपी ने 9 फरवरी को ही लड़की की हत्या कर दी थी।

 

Exit mobile version