राजस्थान: पति ने अपनी पत्नी से तंग आकर मारी गोली, फिर चाकू से गोदा.. जाने क्यों

rajasthan crime

rajasthan crime

राजस्थान के भरतपुर के एक गांव में पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। उसका गुस्सा यहीं पर नहीं थमा और उसने फिर पत्नी को चाकू से भी गोद डाला। आरोपी अपनी पत्नी के प्रेम प्रंसंग से बहुत नाराज था। दरअसल पत्नी डेढ़ महीने पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। दो दिन पहले ही पुलिस ने उसे प्राप्त किया था। उस समय पत्नी ने पति के साथ जाने को कहा था।

राजस्थान के भरतपुर जिले से फिर एक बार हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के बयाना थाना इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की प्रेम प्रंसग से तंग आकर उसे गोली मार दी। लेकिन पति का गुस्सा इतने में नही रूका और उसने महिला को बाद में चाकू से भी गोद डाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। बता दे कि पति अपनी पत्नी से इस बात से नाराज था कि वह पिछले दिनों गांव के एक युवक के साथ भाग गई थी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वारदात बयाना के गांव नगला मेदसिंह की है। यह घटना रविवार रात को हुई। गांव की निवासी बबली(30 ) पत्नी राम किशोर सैन का गांव के ही एक दूसरी जाति के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसपर रामकिशोर ने अपनी पत्नी को अवैध हथियार से गोली मार दी। बाद में उसे बेरहमी से चाकू से गोद दिया। दरअसल डेढ़ महीने पहले बबली पति को छोड़कर अपने प्रमी के साथ भाग गई थी। पति की शिकायत पर पुलिस ने दो दिन पहले महिला और युवक को नागौर से दस्तयाब किया। इसके बाद बबली ने अपने पति के साथ जाने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद वो अपने पति के साथ घर चली गई।

लोगों का कहना है कि पति पत्नी के प्रेम प्रसंग से नाराज था। रविवार रात करीब 9 बजे पति रामकिशोर सैन ने बबली के पीठ में गोली मार दी और चाकूओ से गोद दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल बबली को पीएचसी ले जाया गया, लेकिन वहां से उसे तुरंत ही जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

Exit mobile version