Kartik Aryan Net Worth: बॉलीवुड के शहजादे का नेटवर्थ जानकर हो जाएंगे हैरान, पढ़े रिपोर्ट

Kartik aryan

Kartik aryan

Kartik Aryan Net Worth: बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग और टैलेंट से खुद की एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि इस मकाम तक पहुंचने का उनका ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा, लेकिन कई मुश्किलों का सामना करते हुए उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज यानी 22 नवंबर 2022 को एक्टर अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में-

 

आलीशान घर के हैं मालिक

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक वर्सोवा में एक आलीशान घर में रहते हैं, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आज एक्टर जिस घर में रहते है, कभी उसी घर में अपने दोस्तों के साथ किराए पर रहा करते थे। इसका खुलासा एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

 

महंगी गाड़ियों के हैं शौकीन

कार्तिक लग्जरी घर के साथ लग्जरी गाड़ियों (Kartik Aryan Car Collection) के शौकीन हैं। उनके पास बीएमडब्लयू 5 सीरीज है, जिसकी कीमत लगभग 55 लाख रुपये है। इसके अलावा उनके पास लैमबॉरगिनी यूरस और  मैकलॉरेन जीटी भी है, जिसकी कीमत लगभग 4.7 करोड़ है। कहा जाता है कि कार्तिक बॉलीवुड के इकलौते एक्टर है, जिनके पास मैकलॉरेन जीटी है।

 

कार्तिक की नेटवर्थ

बॉलीवुड में डेब्यू के समय एक्टर एक फिल्म के लिए लगभग 5 करोड़ तक डिमांड करते थे, लेकिन जैसे-जैसे उन्हें कामयाबी मिली वह हर डायरेक्टर की पसंद बन गए। इसके बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 10 करोड़ तक कर दी है। बात करें अगर कार्तिक के नेटवर्थ की तो कुछ गुप्त रिपोर्टस के अनुसार कार्तिक आर्यन की कुल संपत्ति (Kartik Aryan Networth) लगभग 36 करोड़ है।

 

Exit mobile version