हिमाचल में गरजेंगे योगी आदित्यनाथ, पार्टी उम्मीदवार के लिए मांगेंगे वोट

Yogi blog image

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है जिसके तहत 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव होंगे। हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों को अब और भी तेज कर दिया है। हाल ही में भाजपा द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी नाम है।

योगी मांगेंगे वोट

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश में 20 से अधिक रेलिया कर सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की छवि से हिमाचल प्रदेश में भाजपा को काफी फायदा पहुंच सकता है। इस समय हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार है। भाजपा एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश की सत्ता में आने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। पार्टी ने चुनाव रणनीति में भी बदलाव किया है तथा पिछले कई विधायकों का टिकट काटा भी गया है। इसी के मद्देनजर ऐसा बताया जा रहा है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश में 10 से ज्यादा रैलियां और जनसभाएं कर सकते हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा के लोकप्रिय चेहरों में से एक है। वे जहां भी जाते है भाजपा को फायदा होता है।

बीजीपे का लोकप्रिय चेहरा हैं योगी

भाजपा के स्टार प्रचारकों में उनका नाम हमेशा रहता है। योगी आदित्यनाथ अब हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रैलियां और हिमाचल की जनता से पार्टी के उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे। बता दे की हिमचाल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने जो स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के कई मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल है।

Exit mobile version