Yoga Day 2023 : 2 मई को जयपुर को मनाया जाएगा योग दिवस, भव्य कार्यक्रम का होगा आयोजन

Yoga Day 2023

Yoga Day 2023 : देशभर में हर वर्ष 21 जून को अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया जाता हैं। इस दिन देश के अलग-अलग हिस्से में कई भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। हालांकि इस बार योग दिवस (Yoga Day 2023) से 50 दिन पूर्व भी योग दिवस मनाया जाएगा। इस बार जयपुर के भवानी निकेतन शिक्षा संस्थान परिसर में 2 मई 2023 को योग दिवस मनाया जाएगा। इसकी जानकारी केन्द्रीय आयुष, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ मुंजपारा महेंद्रभाई ने खुद दी है।

यह भी पढ़ें- थायराइड की समस्या से मिलेंगा हमेशा के लिए छुटकारा, प्रतिदिन करें ये योग

मीडिया से बात करते हुए डॉ. महेंद्रभाई ने बताया कि- ”जयपुर में योगा दिवस (Yoga Day 2023) के दिन आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम में 20 हजार से ज्यादा लोग भाग लेंगे। इससे पहले योग दिवस से लगभग 100 दिन पूर्व नई दिल्ली के तालकटोरा और 75 दिन पहले डिब्रूगढ़ असम में योग के कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि पहल पर ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बनाने कि शुरुआत हुई थी।”

इसके आगे उन्होंने बताया कि- ”आयुष मंत्रालय का लक्ष्य है इलाज से बेहतर बचाव है और आज की परिवर्तित जीवन शैली की वजह होने वाले रोगों को रोकने में योग का विशेष महत्व है। इसलिए आम लोगों को रोजाना योग करना चाहिए। इससे वह भविष्य में होने वाली विभिन्न बीमारियों से बच सकेंगे।”

यह भी पढ़ें- Yoga Benefits : यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए करें ये योगासन, साथ ही मिलेंगे अन्य फायदे

Exit mobile version