WPL Final | DC vs MI: खिताबी जंग के लिए आमने-सामने होगीं दो टीमें, यहां देखें मैच का लाइव प्रसारण

WPL Final | DC vs MI

WPL Final | DC vs MI: महिला प्रीमियर लीग का सफर अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। रविवार को इस लीग का अपना पहला चैंपियन मिल जाएगा। खिताबी जंग के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने होंगी। दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में शीर्ष होने के साथ ही सीधे फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, मुंबई इंडियंस ने यूपी को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

ये दोनों टीमें लीग राउंड में दो बार आमने-सामने आ चुकी हैं। पहली बार दोनों टीमों का सामना नौ मार्च को हुआ था। इस मैच में मुंबई ने 9 विकेट से बड़ी जीत हासिल की थी। वहीं 20 मार्च को दोनों टीमें फिर आमने-सामने आई और इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। ऐसे में फाइनल का मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

DC vs MI

यहां देखें फाइनल मैच

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला शाम साढ़े सात बजे होगा वहीं टॉस आधे घंटे पहले यानी सात बजे होगा। ये मैच मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 के चैनल्स पर होगा जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा के एप पर देखी जा सकती है।

प्वाइंट टेबल में टॉप पर रहने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम खिताबी मुकाबले में अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी। वहीं प्लेऑफ मुकाबले में यूपी वारियर्स पर एकतरफा जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस के हौसले बुलंद हैं। ऐसे में दोनों टीमें महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का ख़िताब अपने नाम कर इतिहास बनाना चाहेगी।

DC vs MI

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की महिला टीम

दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम: मेग लैनिंग (कप्तान) तानिया भाटिया, ऐलिस कैप्सी, लौरा हैरिस, जासिया अख्तर, जेस जोनासेन, मैरिजाने काप, मीनू मणि, अपर्णा मंडल, तारा नौरिस, शिखा पांडेय, पूनम यादव, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्ज, टीटस साधू, शेफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, राधा यादव

मुंबई इंडियंस की महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), प्रियंका बाला, यास्तिका भाटिया, नीलम बिष्ट, हीथर ग्राहम, धारा गुज्जर, सायका इशाक, जिंतिमनी कलिता, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, अमेलिया केर, हेली मैथ्यूज, नैट सिवर ब्रंट, च्लोए ट्रायॉन, पूजा वस्त्रकर, इस्सी वोंग, सोनम यादव.

Exit mobile version