WPL Auction 2023 : 165 खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला आज, मुंबई में दोपहर 2:30 बजे से नीलामी

WPL Auction 2023

WPL Auction 2023 : टाटा महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीरीज के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज होना है। इस नीलामी में कई खिलाड़ियों की भाग खुलने वाली है। महिला प्रीमियर लीग (WPL) का नीलामी 9 दिसंबर को मुंबई में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होने वाली है। महिला प्रीमियर लीग 2024 का लाइव ऑक्शन फैंस टीवी पर स्पोर्ट्स 18 पर देख सकते हैं। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग ऑक्शन की जियो सिनेमा एप पर होगी। इस ऑक्शन में शामिल खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई (BCCI) ने जारी कर दिया है। ऑक्शन के लिए रिजेस्टर करने वाले 165 खिलाड़ियों में से 104 भारतीय खिलाड़ी हैं जबकि 61 विदेशी। 15 खिलाड़ी एसोसिएट नेशन से भी हैं। 165 में से 56 प्लेयर्स कैप्ड और 109 अनकैप्ड प्लेयर्स हैं।

सभी टीमों के पास होने चाहिए 18 खिलाड़ी

नीलामी में गुजरात जायंट्स के पास सबसे ज्यादा 5.95 करोड़ रुपये की धनराशी मौजूद है जिसको अपनी टीम के लिए 10 खिलाड़ियों का चुनाव करना है। आरसीबी के खेमे में भी लोगों को काफी दिलचस्पी है। उसके पास 3.35 करोड़ रुपये की राशि मौजूद हैं और उसे तीन विदेशी सहित सात खिलाड़ियों की जरूरत है। बता दें कि सभी टीमों के पास 18 खिलाड़ी होने चाहिए। दिल्ली कैपिटल्स के पास 2.25 करोड़ रुपये की राशि है और तीन खिलाड़ियों पर अपनी दांव चलेगी। यूपी वॉरियर्स के पास 4 करोड़ रुपये हैं, जिसे पांच स्थान भरने हैं जिसमें से एक विदेशी खिलाड़ी का है। मुंबई इंडियंस के पास 2.1 करोड़ रुपये की राशि है। चैंपियन मुंबई इंडियंस को भी पांच खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना है, जिसमें से एक विदेशी खिलाड़ी होंगी।

WPL Auction 2023 : नीलामी के लिए पर्स और स्लॉट

टीम टीम में खिलाड़ी पर्स में बचे रुपये कुल खाली जगह विदेशी खिलाड़ियों के लिए जगह मुंबई इंडियंस 13 2.10 करोड़ 5 1 दिल्ली कैपिटल्स 15 2.25 करोड़ 3 1 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 11 3.35 करोड़ 7 3 यूपी वॉरियर्स 13 4 करोड़ 5 1 गुजरात जाएंट्स 8 5.95 करोड़ 10 3 कुल 60 17.65 करोड़ 30 9

आपको बताते चलें कि इस ऑक्शन के लिए हर फ्रेंचाइजी के पास खर्च करने के लिए 17.65 करोड़ रुपये हैं। इस लीग में फिलहाल पांच टीमें हैं। महिला प्रीमियर लीग में हर टीम में ज्यादा से ज्यादा 18 खिलाड़ी रख सकती हैं। इनमें विदेशी खिलाड़ियों की अधिकतम सीमा 6 है। ऐसे में अब ऑक्शन के लिए इन फ्रेंचाइजियों के पास महज 30 स्लॉट खाली हैं। इनमें से 9 स्लॉट ही विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।

WPL auction 2023: दोपहर 2:30 बजे से ऑक्शन शुरू, जानें महिला आईपीएल से जुड़ी सभी बातें

Exit mobile version