Buddha Purnima 2023 : बुद्ध पूर्णिमा के दिन करें इस मुहूर्त में पूजा, मिलेंगे अनगिनत फायदे

Buddha Purnima 2023

Buddha Purnima 2023 : बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए बुद्ध पूर्णिमा का पर्व बहुत ज्यादा खास होता है। देश के कई राज्यों में इसे वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता हैं। ये दिन बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मृत्यु का प्रतीक है। कहा जाता है कि गौतम बुद्ध के जीवन की ये तीनों महत्वपूर्ण घटनाएं एक ही दिन आती हैं। इसलिए इस शुभ दिन (Buddha Purnima 2023) का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। इस साल बुद्ध पूर्णिमा 5 मई 2023 को मनाई जाएगी। इस बार बुद्ध पूर्णिमा बेहद खास है क्योंकि इस बार बुद्ध पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है।

बुद्ध पूजा का शुभ मुहूर्त

इस वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 04 मई को देर रात 11 बजकर 44 मिनट पर हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 05 मई को रात्रि 11 बजकर 03 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयतिथि के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2023) का त्योहार 05 मई, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसके अलावा पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक है।

बुद्ध पूर्णिमा के दिन बन रहे है ये शुभ योग

यह भी पढ़ें- लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को घर में रखने से चमक जाएगी किस्मत, तमाम परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version