दुनिया की पहली Boiling River, वैज्ञानिक भी सुलझा नहीं पाए रहस्य

Thermal River found in Amazonian

Thermal River found in Amazonian

Thermal River found in Amazonian : अमेजन के जंगल अरबों एकड़ में फैले हुए हैं। जंगल के अधिकतर हिस्से में आज तक कोई भी नहीं पहुंच पाया है। ये अकेला ऐसा जंगल है, जो नौ देशों के बॉर्डर से लगता है। इस जंगल में पशु-पक्षियों और पेड़-पौधों की ऐसी कई प्रजातियां हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिकों को पता भी नहीं है। अमेजन के जंगल में एक नदी पाई जाती है, जो हर समय उबलती रहती हैं। पेरू (Peru) में मौजूद इस नदी को बोइलिंग रिवर (Boiling River) और मयानतुयाकू नदी (Mayantuyacu River) के नाम से भी जाना जाता हैं।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, ये नदी दुनिया की सबसे बड़ी थर्मल रिवर (thermal river) भी हैं। हालांकि उन्हें अब तक ये समझ नहीं आया है कि ये नदी क्यों उबलती हैं ..? आज हम आपको इसी उबलती नदी (Boiling River) के बारे में बताएंगे।

एक भूवैज्ञानिक ने की थी खोज

वर्ष 2011 में इस नदी की खोज भूवैज्ञानिक आंद्रे रूजो (Adrés Ruzo) ने की थी। ये नदी (Boiling River) लगभग चार मील तक फैली हुई है। नदी के आसपास पेरू की जनजाति अशनिंका (Asháninka) के लोग रहते है। ये लोग इस नदी को बहुत पवित्र मानते हैं। इस नदी का पानी बहुत गर्म है। लोककथाओं में भी इस नदी (Boiling River) के बारे में बताया गया हैं। हजारों वर्ष पहले इस नदी को शनय-तिमिष्का (Shanay-timpishka) के नाम से जाना जाता था, जिसका मतलब है सूरज की गर्मी से उबला हुआ पानी।

वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पा रहे रहस्य

वैज्ञानिक मान रहें थे कि नदी (Boiling River) के आसपास कोई ज्वालामुखी (Volcano) होगा, जिसकी वजह से इस नदी का पानी उबलता हैं। लेकिन रिसर्च करने के बाद पता चला कि नदी से लगभग 700 किलोमीटर दूर एक ज्वालामुखी है। ऐसे में ज्वालामुखी की वजह से नदी का पानी नहीं उबल सकता। तो फिर जमीन के भीतर होने वाली गतिविधियों को पानी के उबलने का कारण माना गया। हालांकि यह सिर्फ एक अंदाजा है। इस नदी (Boiling River) के उबलते हुए पानी का राज अब तक रहस्य ही हैं।

Exit mobile version