दुनिया के 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डे, ओएजी ने जारी की रिपोर्ट, क्षमता के आधार पर दिया स्थान

दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे

World busiest airport: दुनियाभर में रेल यात्रियों के साथ-साथ हवाई यात्रियों की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है, जिसकी वजह से हवाई अड्डों पर भी बोझ बढ़ता जा रहा है। ऑफिशियल एयरलाइन गाइड (ओएजी) ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें उन्होंने दुनिये के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों की जानकारी दी है। ओएजी ने इस रैंकिंग में अक्टूबर 2022 और अक्टूबर 2019 में निर्धारित एयरलाइन की संयुक्त घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्षमता के आधार पर स्थान दिया है।

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, दुनिया के 10वें सबसे व्यस्त हवाईअड्डे के रूप में उभरा है। हालांकि कोरोना महामारी से पहले यानी अक्टूबर 2019 में दिल्ली का ये हवाई अड्डा, 14वें स्थान पर था। दुनिया के 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डे में सबसे पहले स्थान पर हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा हैं। जिसके बाद दुबई और तोक्यो हनेडा हवाई अड्डा दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर डलास/फोर्ट वर्थ हवाई अड्डा है, जो पहले 12वें स्थान पर था।

डेनवर हवाई अड्डा, जो पहले 20वें स्थान पर था अब वो पाचवें पर आ गया है। छठे स्थान पर लंदन हीथ्रो हवाई अड्डा को स्थान दिया गया है। सातवें स्थान पर शिकागो ओ हारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है और नौवें स्थान पर लॉस एंजिल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version