World Milk Day : वर्ल्ड मिल्क डे आज, जानिए क्या है इस साल की थीम

World Milk Day

World Milk Day : दूध, सेहत के लिए बहुत आवश्यक होता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए उपयोगी होने के साथ-साथ शरीर की कई बड़ी समस्याओं को भी दूर करते हैं। ऐसे में दूध के महत्व को देखते हुए हर साल ”वर्ल्ड मिल्क डे” (World Milk Day) मनाया जाता हैं। विश्व भर में आज के दिन यानी 1 जून को ”वर्ल्ड मिल्क डे” मनाया जाता हैं। इस दिन को मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने की थी। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है लोगों के बीच दूध और दूध निर्मित चीजों के महत्व को बढ़ावा देना।

वर्ल्ड मिल्क डे का इतिहास

सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन ने साल 2001 में वर्ल्ड मिल्क डे मनाने की शुरुआत की थी। इसके बाद से हर वर्ष इसी दिन ये डे (World Milk Day) मनाया जाता हैं। इस दिन लोगों को दूध के पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी जाती है। साथ उन्हें इसके महत्व और फायदों के बारे में बताया जाता है। गौरतलब है कि दूध के अंदर कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन b12, विटामिन बी और प्रोटीन आदि पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं जो सेहत के लिए उपयोगी होते है। इसके सेवन से न केवल हड्डियां और दांत मजबूत होते है। साथ ही ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। इसके अलावा इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

क्या है वर्ल्ड मिल्क डे 2023 की थीम

जिस दिन को किसी भी खास मकसद के साथ मनाया जाता है उसके लिए हर साल एक खास थीम तय की जाती है। इसी तरह वर्ल्ड मिल्क डे (World Milk Day) के लिए भी हर वर्ष एक थीम डिसाइड की जाती है। अगर बात करें इस साल की थीम की, तो इस बार वर्ल्ड मिल्क डे की थीम का मकसद है इस बात पर प्रकाश डालना कि पौष्टिक आहार और आजीविका देते हुए यह कैसे एनवायरमेंट फूटप्रिंट्स को कम कर रहा है।

यह भी पढ़ें-

डंकी मिल्क से कीजिए बैक्टीरियल इन्फेक्शन को बाय बाय, जानिए कहां से मिलेगा

आज है National Milk Day, जानिए क्या कहता है इतिहास

Milk-Poppy seeds Benefits : दूध में खसखस को मिलाकर पिएं, हड्डियों से लेकर पाचन होगा मजबूत

Exit mobile version