World Milk Day : वर्ल्ड मिल्क डे क्यों मनाया जाता है? जानिए इसका इतिहास

world milk day 2023

World Milk Day : स्वस्थ रहने के लिए दूध का सेवन बहुत जरूरी होता है। इसमें ऐसे विभिन्न तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए अच्छे होते है। साथ ही शरीर की कई बड़ी-बड़ी समस्याओं को भी ये दूर करता हैं। दूध के अंदर विटामिन ए, विटामिन b12, विटामिन बी, प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस और पोटेशियम आदि पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती हैं जो हड्डियों से लेकर दांतों को मजबूत रखते है। साथ ही ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। इसके अलावा इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

ऐसे में दूध के महत्व को देखते हुए हर वर्ष ”वर्ल्ड मिल्क डे” (World Milk Day) मनाया जाता हैं। दुनिया भर में 1 जून को ”वर्ल्ड मिल्क डे” मनाया जाता हैं। इस दिन को मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने की थी, जिसके जरिए लोगों के बीच दूध और दूध निर्मित चीजों के महत्व को बढ़ावा दिया जा सके। सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन ने साल 2001 में वर्ल्ड मिल्क डे मनाने की घोषणा की थी, जिसके बाद से हर वर्ष इसी दिन ये डे (World Milk Day) मनाया जाता हैं।

वर्ल्ड मिल्क डे का उद्देश्य

आपको बता दें कि वर्ल्ड मिल्क डे (World Milk Day) मनाने का लक्ष्य है लोगों को दूध के लाभ और महत्व के बारे में समझाना। साथ ही लोगों को बताना कि कैसे दूध स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं और समुदायों को फायदा पहुंचाता है। इसके बारे में जन-जन को जागरूक करना। एफएओ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब छह अरब लोग डेयरी उत्पादों का उपभोग करते हैं। वहीं, डेयरी व्यवसाय के जरिए एक अरब से ज्यादा लोगों को आजीविका चलाने में सहायता मिलती है।

इसी को ध्यान में रखकर हर साल वर्ल्ड मिल्क डे की खास थीम तय की जाती हैं। इस साल की थीम का मकसद है इस बात पर जोर देना कि पौष्टिक आहार और आजीविका देते हुए यह कैसे एनवायरमेंट फूटप्रिंट्स को कम कर रहा है।

यह भी पढ़ें-

आज है National Milk Day, जानिए क्या कहता है इतिहास

डंकी मिल्क से कीजिए बैक्टीरियल इन्फेक्शन को बाय बाय, जानिए कहां से मिलेगा

Milk-Poppy seeds Benefits : दूध में खसखस को मिलाकर पिएं, हड्डियों से लेकर पाचन होगा मजबूत

Exit mobile version