World Malaria Day 2023 : विश्व मलेरिया दिवस आज, जानिए इस साल की थीम

World Malaria Day 2023

World Malaria Day 2023 : दुनिया भर में आज यानी 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। मलेरिया एक गंभीर बीमारी होती है, जो संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छरों के काटने से फैलती है। हर वर्ष भारत में मलेरिया के हजारों केस सामने आते हैं। आमतौर पर तो मलेरिया का इलाज करीब दो सप्ताह में दवाइयां लेने से सही हो जाता है। लेकिन बीमारी को नजरअंदाज करने से ये जानलेवा भी हो सकती है। इसी कारण कई रोगियों की तो मलेरिया से जान भी चली जाती है। इसलिए इस जानलेवा बीमारी से बचने के लिए विश्व स्तर पर मलेरिया दिवस (World Malaria Day 2023) मनाया जाता हैं। विश्व मलेरिया दिवस को मनाने की शुरुआत साल 2007 में हुई थी।

यह भी पढ़ें- World Tuberculosis Day 2023 : 24 मार्च को मनाया जाता हैं World Tuberculosis Day, जानिए इस वर्ष की थीम

मलेरिया दिवस 2023 की थीम

आपको बता दें कि वर्ष 2007 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मलेरिया दिवस (World Malaria Day 2023) को वैश्विक स्तर पर मनाने की घोषणा की थी। सबसे पहले अफ्रीकी देशों में मलेरिया दिवस मनाया गया था। हालांकि अब ये विश्व भर में मनाया जाता हैं। हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन मलेरिया दिवस की एक थीम तय करता है, जिसके मुताबिक ही आज के दिन तमाम कार्यक्रम किए जाते है। इस वर्ष मलेरिया दिवस 2023 की थीम है- ‘Ready To Combat Malaria’ यानी मलेरिया से लड़ने के लिए तैयार रहें। इस थीम का मुख्य उद्देश्य है, लोगों को गंभीर बीमारी मलेरिया से निपटने के लिए तैयार होने के प्रति जागरूक करना।

यह भी पढ़ें- बुखार, डायबिटीज समेत कई बीमारियों की दवाओं की कीमत घटी, जानिए नए दाम

Exit mobile version