दिल्ली: महिला को लिव-इन पार्टनर में जलाया जिंदा

woman burnt alive by live in partner in delhi

दिल्ली में लिव इन रिलेशनशिप में हत्याओं का सिलसिला जारी है। दरअसल, दिल्ली के अमन विहार से हाल ही में एक जिंदा महिला को जलाने का मामला सामने आया है। महिला 10 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर आरोपी से पूछताछ जारी है।

6 साल से थी लिव-इन में फिर मिली खौफनाक सजा

दिल्ली के अमन विहार से रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की आग में जिंदा जलने से इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला शादीशुदी थी यहां तक की महिला का एक बेटा और बेटी भी थे। बेटा पति के साथ रहता था और बेटी मां के साथ। मृतक महिला ने 6 साल पहले ही अपने पति को छोड़ दिया था और लिव इन में रह रही थी। महिला के बॉयफ्रेंड पर आरोप है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को जिंदा आग में जला दिया। पुलिस ने मामले को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

प्रेमी ने महिला के ऊपर डाला तारपीन का तेल

पुलिस जांच में पता चला है कि लिव इन रिलेशनशिप में जब महिला रहने लगी उसके कुछ समय बाद ही दोनों में लड़ाई शुरू हो गई थी। आस-पास के लोगों ने बताया कि मोहित और महिला की किसी-न-किसी बात को लेकर अक्सर लड़ाई होती रहती थी। वहीं 10 दिन पहले महिला ने मोहित को दोस्त के घर ड्रग्स देते देख लिया जिसके बाद दोनों में लड़ाई हुई और मोहित ने महिला के ऊपर तारपीन का तेल डाल दिया। जिससे महिला जल गई। इसकी सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया, 10 दिन तक महिला मौत और जिंदगी से जंग लड़ती रही,लेकिन वह जिंदगी से हार गई और 10 दिन बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Exit mobile version