Gudi Padwa 2023 Wishes : इन खूबसूरत संदेशों के जरिए दें गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं, शेयर करें ये पोस्ट

Gudi Padwa 2023 Wishes

Gudi Padwa 2023 Wishes : हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। इस बार 22 मार्च 2023 यानी आज से विक्रम संवत 2080 की शुरुआत हो रही हैं। हिंदू नववर्ष के अलावा आज से चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती हैं। नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) के पहले दिन मां शैलपुत्री की उपासना की जाती है। इसके साथ ही आज के दिन को गुड़ी पड़वा यानि मराठी नववर्ष के रूप में भी मनाया जाता हैं। गुड़ी पड़वा कोंकणी हिंदुओं और मराठियों के लिए नए साल की शुरुआत का प्रतीक होता है। इस खास अवसर पर लोग अपने करीबियों को सोशल मीडिया के जरिए बधाई देते हैं। तो आज दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को गुड़ी पड़वा के ये खास शुभकामनाएं संदेश भेजें-

यह भी पढ़ें- Hindu Nav Varsh 2023 Wishes : इन शुभ संदेशों के जरिए भेजे अपनों को हिंदू नववर्ष की बधाई, लिखें-चैत्र मास की…

गुड़ी पड़वा के शुभकामनाएं संदेश 

चारों ओर खुशियां हो
मीठी पूरनपोली और गुजियां हो
द्वारे सजती रंगोली की सौगात
आसमान में दिखे पतंगों की बारात
इसी के साथ मुबारक हो आपको
गुड़ी पड़वा का त्योहार।

हैप्पी गुड़ी पड़वा !!

Happy Gudi Padwa 2023 !!

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2023 : चैत्र नवरात्रि में इन रंगों के कपड़े पहनकर करें पूजा, माता का मिलेगा विशेष आशीर्वाद

नौ दुर्गा के आगमन से सजता है नया साल
गुड़ी के त्यौहार से खिलता है नया साल
कोयल गाती है नववर्ष का मल्हार
संगीतमय सजता प्रकृति का आकार
चैत्र की शुरुआत से होता नव वर्ष का आरंभ
यही है हिन्दू नव वर्ष का शुभारम्भ।

हैप्पी गुड़ी पड़वा !!

Happy Gudi Padwa 2023 !!

यह भी पढ़ें- Navratri Wishes in Hindi : नवरात्रि पर अपनों को भेजे ये खास शुभकामनाएं संदेश, लिखे- कुमकुम भरे कदमों से…

 

पिछली यादें गठरी में बांधकर
करें नए साल का इंतजार
लाएं खुशियों की बारात
ऐसी हो गुड़ी पड़वा की शुरुआत

हैप्पी गुड़ी पड़वा।

Happy Gudi Padwa 2023 !!

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2023 : नवरात्र में इन कामों से माता दुर्गा हो सकती है नाराज, जानिए किन कार्यों को करने से बचें?

Exit mobile version