देश में सर्दी का सितम, इन राज्यों में होगी 24 घंटे बारिश

Weather Report

Weather Report

Weather Report : उत्तर भारत में लगातार ठंड बढ़ती जा रहीं हैं। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी की वजह से इस बार सर्दी अपने रिकार्ड स्तर तक पहुंच गई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले दिनों में पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की आशंका है। माना जा रहा है की पूरे दिसंबर माह, कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। दिन और शाम में तो रात के मुकाबले कई गुना ठंड बढ़ जाएगी।

दिल्ली में ठंड से ठिठुरे लोग

दिल्ली में हर वर्ष सर्दी अपनी चरम सीमा पर होती हैं। पिछले साल नवंबर माह में तो ठंड ने 5 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा था। दिल्ली के साथ-साथ, आस-पास के इलाकों में भी कोहरा बढ़ने लगा है। हालांकि ठंड बढ़ने के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण भी बढ़ रहा है। राजधानी में बीते दिन सुबह का तापमान 2 डिग्री से कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मुंबई में सर्दी से परेशान है लोग

पश्चिम दिशा से आ रही सर्द हवाओं के कारण हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश और मध्य प्रदेश में भी ठंड और बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने इन तमाम राज्यों में ठंड और बढ़ने की चेतावनी जारी कर दी हैं। मुंबई में कई दिनों से शीत लहर की वजह से लोग परेशान है। कल यहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि पिछले दस सालों में पहली बार मुंबई में नवंबर माह का तापमान सबसे कम रहा। माना जा रहा है कि, अगले हफ्ते तक यहां के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज कुछ राज्यों में 24 घंटे तेज बारिश हो सकती हैं। लद्दाख, गिलगित-बालटिस्तान, उत्तराखंड, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी होगी। इस वजह से इन राज्यों में और ठंड बढ़ेगी।

Exit mobile version